Author: admin
वाराणसी: चाहमाहमा स्थित ख्वाजा नब्बू साहब के इमामबाड़े से कदीम आठवीं मोहर्रम का तुर्बत व अलम का जुलूस अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम संयोजक सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू के ज़ेरे एहतमाम उठा। जुलूस उठने से पूर्व मजलिस को खिताब करते हुए अब्बास मूर्तज़ा शम्सी ने मौला अब्बास की शहादत बयान किया। जुलूस उठने पर लियाकत अली खां व उनके साथियों ने सवारी शुरू की जब हाथ कलम हो गए सक्काए हरम के और अर्शे बरी हिल गया गिरने से अलम के जुलूस चाहमामा होते हुए दालमंडी स्थित हकीम साहब के अज़ाख़ाने पर पहुँचा जहां से अंजुमन हैदरी चौक बनारस…
वाराणसी: काशी के मारवाड़ी समाज ने शाकंभरी माता का महोत्सव बड़े उल्लास के साथ आज रविवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में मनाया।सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक व उद्योगपति समाजसेवी रमेश कुमार चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक आनंद लड़ियां श्रीमती निधि शोरेवाला ने संयुक्त रूप से माता शाकंभरी की ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात महोत्सव में पहली बार स्थानीय कलाकार मंगल पाठ वाचिक डाली अग्रवाल के साथ समाज की महिलाएं संगटी संगीतमय मंगल पाठ पढ़ा गया। 56 भोग की सजाई गई झांकी स्थानीय कारीगर द्वारा रंग बिरंगे फूल व चमेली के फूलों से फूल बंगला बनाए गये। जिसमें दुर्गा…
विश्वेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल के द्वारा एक सद्भावना गोष्ठी का आयोजन होटल त्रिदेव में संपन्न हुआ
बैठक की अध्यक्षता प्रतीक गुप्ता ने किया Varanasi: बैठक में मुख्य अतिथि शलभ शर्मा राज्य कर वाराणासीजोन प्रथम रहे। जी यस टी विसंगतियो पर वृहद चर्चाहुई। उन्होंने बताया कि जानकारी जब नहीं रखेगे तो फिर शोषण की संभावना बढ़ जाती है इसके लिए सरकार द्वारा एप के माध्यम से नयी नयी जानकारी के साथ जागरुक व सजग करने का काम कर रही है इसलिए जागरूक निर्भिक बनिये।इस सद्भावना गोष्ठी मे व्यापारियों को नयी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर श्री ओंकारमाहेश्वरी को संरक्षक पद पर सम्मानित किया गया है।बैठक में संजीव सिंह विनोद सिंह मनोज दुबे ओम् कृष्णदास विनोद केशरी…
स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल की मुख्य शाखा गड़वाघाट परिसर में, दिन सोमवार को विद्यालय सभागार में छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रेरणा स्रोत श्री श्री 1008 स्वामी सद्गुरू हरसेवानन्द जी महाराज के चित्र पर मार्त्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ आए हुए अतिथियों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् गुरू वन्दना के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट में नव नियुक्त हेड ब्वाय अर्जुन त्रिपाठी एवं हेड गर्ल आयुशी सिंह के साथ चारों सदनों के कैप्टन एवं स्पोर्टस कैप्टन की शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए कर्तव्य निर्वहन शपथ ग्रहण…
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँचे। सर्किट हाउस मे पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा पार्टी कार्यकर्ताओ एवं समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो से मुलाकात किया। विगत दिनो मीरघाट गोलीकांड हमले मे सपा नेता विजय यादव विज्जु के आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। उनहोने कहा कि आगामी 2027 के विधान चुनाव मे अभी से एकजुट होकर जनता के बीच रहकर जनसमस्याओ के प्रति तत्पर रहने…
वाराणसी : कर्मदेश्वर महादेव कन्दवा में श्रमदान कर सरकार की अव्यवस्था को आईना दिखाया कांग्रेसजन। पवित्र सावन माह शुरू होने वाला है और बाबा विश्वनाथ जी की नगरी काशी अपने अव्यवस्थाओं को झेल रही है पवित्र पंचक्रोशी यात्रा के हर पड़ाव की स्तिथि दयनीय है और यही हाल सम्पूर्ण काशी का है धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा सिर्फ़ झूठे वादे करती है आज उसी कड़ी में ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर श्रमदान मोदी योगी की सरकार को आईना दिखाया गया। अगर सावन से पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुआ तो आंदोलन सुनिश्चित है।ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर…
Varanasi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पूनम मौर्य अध्यक्ष जिला पंचायत वाराणसी की उपस्थिति में खण्ड विकास अधिकारी चिरईगाव व चोलापुर की जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र दूबे, अरुण कुमार अधीक्षक (राजपत्रित), अनिल कुमार चौरसिया छात्रवास अधीक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के सभी ब्लाकों के ए.डी.ओ० समाज कल्याण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में चोलापुर ब्लाक के 22 , सेवापुरी ब्लॉक 15, काशी विद्यापीठ ब्लाक 09 एवं चिरईगांव ब्लाक के 32 कुल 78 नवदम्पत्ति वैवाहिक सूत्र में आवद्ध हुए। नवदम्पत्ति को विवाहोपरान्त उपहार स्वरूप” गृहस्थी के जरूरी सामान दिये गये जल्द ही कन्या के…
मासिक बैठक में गंगा निर्मलीकरण अभियान को गति देने पर हुई चर्चा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय नमामि गंगे के गंगा विचार मंच वाराणसी महानगर की इकाई द्वारा रविवार को नमो घाट पर मासिक बैठक आहुत की गयी। बैठक में संस्था के सदस्यों ने काशी के गंगा घाटों पर गंगा स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने पर चर्चा की।जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गंगा किनारे आजीविका चलाने वाले नाविक समाज, पंडा पुरोहितों, दुकानदारों, नगर निगम कर्मचारियों सहित अन्य सभी नेमि श्रद्धालुओ से समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।इसके साथ ही अभियान में नए सदस्यों…
पहड़ियां वाराणसी स्थित एक तारांकित होटल में होम्योपैथी के सशक्त हस्ताक्षर, प्रखर वक्ता, मूर्धन्य विद्वान एवं शिक्षाविद डॉ राम अशीष यादव को सम्मानित किया गया। प्रदेश के अत्यंत आधुनिकतम परिसर अलीगढ़ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज मे आपके स्थाई प्राचार्य पद पर नियुक्ती होने के अवसर पर हमाई वाराणसी की स्थानीय ईकाई द्वारा डॉ अम्बरीष कुमार राय के नेतृत्व में एक स्वागत सभा आयोजित हुई जिसमे पुष्प गुच्छ से डॉ राम अशीष यादव को सम्मानित किया गया तथा एक रात्रि भोज का आयोजन हुआ। संगठन ने यह अपेक्षा की कि आपकी नियुक्ति से अलीगढ़ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर पठन-पाठन का…
वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के संपूर्णानंद कॉलोनी में डेयर टू हेल्प फाऊंडेशन के तत्वाधान में जीवन आरोग्य फिजियोथैरेपी केंद्र का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर काशी अग्रवाल समाज वाराणसी के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिगरा पर आधुनिक फिजियोथैरेपी सेंटर खोला गया है जिसमें आधुनिक मशीन लगाई गई हैं जिसमें लोगों के तरह-तरह के थेरेपी किया जा सकते हैं उन्होंने आगे बताया कि यहां पर सभी लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा और गरीबों को सेवा भाव के रूप में सेवा दी जाएगी। जिससे समाज के हर वर्ग को…
