Author: admin
वाराणसी : जिला /महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवम पार्षद दल के नेताओ का एक प्रतिनिधि मंडल आज नगर निगम मुख्यालय पहुँच कर अपर नगर आयुक्त सविता यादव जी को शिवपुर तालाब को भू माफियाओं द्वारा पाट कर कब्जा किये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से उन्हे अवगत कराते हुए संलग्नक दस्तावेजों के साथ उन्हें सामूहिक हस्ताक्षर उक्त ज्ञापन सौंपाl ज्ञापन सौंप कर नेताओ ने काशी पंचकोसी परिक्रमा के चौथे पड़ाव के रूप में मशहूर शिवपुर पंचकोशी मार्ग स्थित ऐतिहासिक महत्व के धार्मिक तालाब (जिसका अराजी नं० 69 मौजा एवं परगना शिवपुर तहसील सदर वाराणसी ) इस तालाब पर से…
रविवार होने के कारण प्रशासन के साथ बैठक करने का लिया गया निर्णय वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा विगत सन् 1954 से निकाली जा रही काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा व श्रृंगार इस वर्ष रविवार 7 जुलाई को निकाली जाएगी।मंगलवार को दारानगर स्थित नन्द कटरा में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को उनके कार्यों का दायित्व सौंपा गया।कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने कहा कि रविवार होने के कारण इस बार वाराणसी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भी भारी संख्या में समाज के लोगों के साथ-साथ भैरव भक्त शामिल रहेंगे।बैठक में निर्णय…
कम वजन, समय से पूर्व जन्मे या जन्म के उपरांत होने वाली समस्याओं का होगा तुरन्त उपचार वाराणसी । जनपद के पिंडरा ब्लॉक के गंगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्रथम संदर्भन इकाई (एफ़आरयू) पर मंगलवार को न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने किया। अब सीएचसी गंगापुर समेत जनपद की चार चिकित्सा इकाइयों क्रमशः सीएचसी चोलापुर, सीएचसी अराजीलाइन एवं जिला चिकित्सालय रामनगर पर नियमित रूप से एनबीएसयू का संचालन किया जा रहा है।सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि सीएचसी गंगापुर में चार बेड का एनबीएसयू शुरू किया…
जनपद सहित पूरे प्रदेश में एक जुलाई से दो माह तक चलेगा ‘डायरिया रोको अभियान’ पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त प्रबंधन, उपचार और जागरूकता पर होगा ज़ोर आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएँगी ओ0आर0एस0 घोल बनाने की विधि व फायदे बच्चों को डायरिया होने पर ओ0आर0एस0 और ज़िंक के उपयोग से होता है तीव्र सुधार वाराणसी। बारिश के मौसम में बच्चों को डायरिया यानि दस्त होने की संभावनाएं बढ़ने लगती हैं। शरीर में पानी की कमी की कमी होने से बच्चे बीमार होने लगते हैं। इसी को देखते हुए बाल्यावस्था यानि पाँच वर्ष से कम उम्र के…
वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी के मनोनित सदस्य अंबरीष सिंह भोला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि पिलर का काम समाप्त होने के बाद गिरजाघर चौराहे पर ही सरदार उधम सिंह का भव्य स्मारक बनाया जाएगा ।अंबरीष सिंह भोला ने बताया कि जलियांवाला बाग के प्रतिकार नायक शहीद उधम सिंह की प्रतिमा 12 अप्रैल 1980 को उनके शहादत दिवस पर लगाई गई थी। उसी समय से उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में 32 फायर की सलामी दी जाती है। विगत दिनों रोपवे का पिलर बनाने के लिए पर प्रतिमा को…
Varanasi: 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी की मेजबानी में 27वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी कुस्ती-क्लस्टर प्रतियोगिता-2024 का शुभारंभ आयोजन सचिव, पंकज कुमार पांडेय, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी द्वारा 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी पूर्वी जोन की विभिन्न 10 वाहिनियों से (4वीं वाहिनी, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं तथा 48वीं वाहिनी) से कुल 251 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।पीएसी अंतर वाहिनी के विभिन्न ‘टीम मैनेजर्स’ से मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। समस्त टीमों की ग्राउण्ड से ‘मार्च पास्ट’ की कार्यवाही बैण्ड…
Varanasi: चौकाघाट क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 27 जून को सुबह 11 बजे रोजगार मेला लगेगा। इसमें सैमसंग इंडिया प्रतिभाग करेगी। वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनकी उम्र 23 वर्ष 06 माह हो।
वाराणसी में विशेष सीएसआर स्वास्थ्य शिविर के साथ देश के 20 शहरों में 9 महीने तक चलने वाले कैंपेन का शुभारंभ हुआ वाराणसी: भारत में प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस इंजन ऑयल एवं इंडस्ट्रियल ल्यूब्रिकेंट का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी, मोटुल इंडिया ने अपनी सीएसआर पहल, ‘मोटुल सेहत की समृद्धि’ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य ऑटो मैकेनिकों, उनके परिवार के लोगों और समुदाय के सदस्यों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है, जिसके तहत 25 जून, 2024 को वाराणसी में पहले शिविर की शुरुआत होने वाली है। यह भारत के 20 शहरों में स्वास्थ्य जांच…
वाराणसी: एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा आज प्रभात रंजीत कुमार भारती ( उम्र 09 वर्ष ) जो कि कैंसर से पीडित बच्चा है, उसे कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी उ0 प्र0 का कार्यभार ग्रहण करा कर, कार्यालय का संचालन कराया गया, जिसमें कार्यालय के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित थे|
‘रामायण-महाभारत’ ग्रंथों में सैकडों खगोलीय संदर्भ; पश्चिम की वैज्ञानिक प्रगति भारतीय ज्ञान के कारण है ! – डॉ. नीलेश ओक, अमेरिका सनातन धर्म पर लगे आरोपों का जवाब देगा ‘हिन्दू विचारक संघ’! – सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान की आई.एस.आई. से संबंध रखनेवाले खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह और कश्मीर में आतंकवादियों की आर्थिक सहायता करनेवाले रशीद इंजीनियर जैसे राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी जेलों से चुनाव लडकर जीते हैं । ‘धर्मनिरपेक्ष’ लोकतंत्र का इस्तेमाल कर ऐसे अलगाववादियों को चुनना देश के लिए खतरनाक है ।’ हिन्दू राष्ट्र, सनातन धर्म को निशाना…
