Author: admin

वाराणसी :- दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अगत्स्यकुंडा में राजनंदिनी यादव (17) रविवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशोरी की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अगत्स्यकुंडा निवासी बच्चा यादव दूध का व्यापार करते हैं। उनकी दो बेटियों और एक बेटे में राजनंदिनी सबसे बड़ी थी। शाम के समय राजनंदिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। मंदिर से लौट कर वह घर आई। इसके कुछ देर बाद मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में छोटा भाई शिव गया तो उसने देखा कि उसकी…

Read More

वाराणसी :- बीते तीन दिन से ठंडी हवा ने काशीवासियों को गर्मी से राहत प्रदान की थी, लेकिन अब फिर से मौसम बदलने के संकेत मिल गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के बाद से सप्ताह भर तापमान में हर दिन 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस सप्ताह के अंत तक पारा 42 डिग्री के पार भी जा सकता है। दूसरी ओर रविवार को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही हवा ने सुबह 10 बजे तक गर्मी महसूस ही नहीं होने दी। अधिकतम पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह…

Read More

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों में आज रविवार (30 मार्च) की शाम को ईद का चांद आसमान में नजर आया. चांद के नजर आने के बाद अब कल सोमवार (31 मार्च) को देशभर में ईद मनाई जाएगी. वहीं ईद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने मुबारकबाद दी है. यूपी मुख्यमंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी की प्रेस रिलीज में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुशियों और सौहार्द का संदेश लेकर आता है. खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत…

Read More

वाराणसी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने की मांग की थी, जिस पर अजय राय ने कहा कि उनका काम धर्म-कर्म करना है। इसके अलावा उन्होंने रामनवमी, गौशाला विवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे और मुख्तार गैंग के अनुज कन्नौजिया के एनकाउंटर को लेकर हमला बोला। अजय राय ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को धर्म और कर्म तक ही सीमित रहना चाहिए। नाम बदलने का काम सरकार का है, संतों का नहीं।…

Read More

वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत रोडवेज समिति नाइट मार्केट में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग भड़क उठी, जिसने तेजी से आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 59 नंबर पिलर के नीचे स्थित सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचा। हालांकि, इस घटना में करीब आधा दर्जन दुकानें…

Read More

काशी समेत देशभर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सोमवार की सुबह वाराणसी में ज्ञानवापी और नदेसर स्थित जामा मस्जिद समेत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शांतिपूर्ण आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। ज्ञानवापी समेत सभी मस्जिदों में सुबह से जमाजी पहुंचने लगे थे। इसके बाद लोगों ने नमाद अदा की और गले मिलकर एक- दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान अधिकारियों फ्लैग मार्च निकाला। जिले में हर जगह शांति और सौहार्द का माहौल है।…

Read More

वाराणसी चिरईगाँव। आज कम्पोजिट विद्यालय मुस्तफाबाद रेता चिरईगांव, वाराणसी में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में BEO प्रीती सिंह चिरईगांव, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ज्योतिभूषण तिवारी, जूनियर शिक्षक संघ के जिला महामंत्री एवं ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र यादव, ARP वरुण, आलोक मौर्या, मनीष कुशवाहा सहित संकुल मुस्तफाबाद के शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री उपेन्द्र सिंह, इं प्र अ की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान एवं SMC अध्यक्ष रामसनेही जी ने की और इसका संचालन…

Read More

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गौ माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। विरोध स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं ने चितईपुर चौराहे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का बयान प्रदर्शन के दौरान भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने गौ माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो हिंदू आस्था का अपमान है। उन्होंने कहा, “हम गौ…

Read More

वाराणसी :- पूर्वज राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन माफी न मांगने पर अड़े है तो दूसरी ओर करणी सेना अपने पूर्वज के अपमान का बदला देने की चेतावनी दे रही है. पूरे प्रदेश में करणी सेना न्यायालय का सहारा ले रही है तो दूसरी ओर सपा कार्यकर्ता राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे है. शनिवार सुबह सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय वाराणसी पहुंचे डीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजा. एडीएम सिटी ने सपा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया. पुलिस की…

Read More

हिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ के लिए जल्द ही नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। एयरलाइंस कंपनियों ने सर्वे कर लिया है और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद अप्रैल में इन शहरों के लिए सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

Read More