Author: admin
वाराणसी।जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सी एम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी अपने विभाग की निर्धारित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। योजनाओं के कार्यान्वयन के किसी भी स्तर पर शिथिलता कत्तई न बरती जाए। आगे जिस विभाग की प्रगति खराब पाई जाएगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित होगी।समीक्षा के दौरान डे एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज, पर्यटन, एम डी एम एवं स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति, नहरों की सिल्ट सफाई, नई सड़कों का निर्माण, सी एम आई…
वाराणसी – बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कानूनी रूप से आंदोलन करने वाले इस्कॉन के स्वामी चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी को देशद्रोह के आरोप में अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी हिंदू अल्पसंख्यकों के अधिकारों को दबाने का एक और प्रयास है, जिसकी हम तीव्र शब्दों में निंदा करते हैं। हिंदू जनजागृति समिति ने मांग की है कि भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप कर स्वामी चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी की बिना शर्त रिहाई सुनिश्चित करे और बांग्लादेश सरकार को हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बाध्य करे। इस संबंध में वाराणसी के अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आलोक…
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। हाल ही में फिल्म के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की जान चली गई। वहीं उसका 9 साल का बेटा घायल हो गया जो कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लेकिन महज कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। वह जैसे ही अपने घर लौटे तो पूरा टॉलीवुड इकट्ठा हुआ। लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और लोगों ने पूछा…
वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। 3 दिसंबर को शिवाजी व्यायामशाला गेट, बीएचयू से वादी पवन कुमार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित ने 5 दिसंबर को थाना लंका में तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला पंजीकृत कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 15 दिसंबर को तड़के 2 बजे लौटुवीर मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ…
वाराणसी: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाबा बटुक भैरव जी का वार्षिक त्रिगुणात्मक श्रृंगार एवं स्वास्तिक राजश्री एवं तामसी सिंगर का आयोजन 15 एवं 16 दिसंबर को किया जा रहा है| बटुक भैरव के महंत पंडित जितेंद्र मोहनपुरी ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कई वर्षों से यह सिंगार निरंतर हम लोग करते चले आ रहे हैं, जिसमें बाबा को सभी सफेद फूलों से सिंगार किया जाता है| इस बार हम लोग अन्य राज्यों से किस्म किस्म के फूलों से बाबा बटुक भैरव का श्रृंगार करेंगे जिसमें बेला, रजनीगंधा इत्यादि ऐसे फूल होंगे जो…
उत्तर प्रदेश: राज्य में एनपीएस अधिसूचना से पूर्व प्रकाशित विज्ञापन से चयनित नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का विकल्प लेने के लिए राज्य सरकार ने विगत जून माह में आदेश जारी किया था जिसके क्रम में वाराणसी के लगभग दो हजार शिक्षकों ने अपना पेंशन विकल्प पत्र जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया था लेकिन लगभग चार माह बीत जाने के बाद भी इन शिक्षकों के विकल्प पत्र की सूची ना तो प्रकाशित हुई न ही उसे सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के पास अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के द्वारा भेजा गया जिससे शिक्षकों में भारी…
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों के द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गृहकर वसूली का कैम्प आयोजित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज भी कैम्प में 103 भवन स्वामियों ने जमा किये नौ लाख अड़तालिस हजार रूपये। जोनल कर अधीक्षक मुन्ना राम के नेतृत्व में सबसे अधिक भेलूपुर जोन में 16 भवनों में रु0 7.60 लाख का गृहकर जमा कराया गया। वहीं सारनाथ एवं वरूणापार जोन में कर अधीक्षक दिलशाद हिदायत के नेतृत्व में 71 भवन स्वामियों ने रु0 1.33 लाख गृहकर जमा किया गया। कोतवाली जोन में कर अधीक्षक…
लखनऊ। योगी सरकार ने स्थाई रूप दिव्यांग होमगार्डों के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक बार फिर अपने फैसलों से यह साबित किया है कि वह जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। हाल ही में सरकार ने स्थायी रूप से दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। योगी सरकार के इस निर्णय से उन दिव्यांग हो चुके परिवारों में उम्मीद की किरण जागी है, जो लंबे समय से नियुक्ति के लिए गुहार लगा रहे थे। अपने सेवाकाल में स्थाई रूप से दिव्यांग हो चुके होमगार्डों के…
वाराणसी:सेवापुरी विकासखंड, वाराणसी की आदर्श ग्रामसभा भीषमपुर के प्रधान, श्री राकेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के अंतर्गत विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यशाला में सम्मानित किया गया। यह सम्मान 11 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमुर ने देश से आए हुए प्रधानों को शुभकामनाएं दी व सम्मानित की, जो ग्रामसभा भीषमपुर और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए प्रेरणादायक है। प्रधान राकेश कुमार सिंह ने इस अवसर को ग्रामसभा के बुजुर्गों के आशीर्वाद, युवाओं के सहयोग, और ग्रामवासियों के सामूहिक…
काशी विद्यापीठ : रस्साकसी प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास एवं समाज कार्य संकाय विजेता
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित फिट इंडिया वीक प्रतियोगिता के पांचवे दिन शुक्रवार को रस्साकसी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास ने आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास को बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया और महिला वर्ग में समाज कार्य संकाय ने वाणिज्य संकाय को हराया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के मुख्य गृहपति प्रो. टी.बी. सिंह रहे। विशेष अतिथि प्रो. आनंद शंकर चौधरी एवं डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला रहे। इस दौरान डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. राधेश्याम राय, ज्योतिष मौर्या, अमित कुमार, मुर्शिद गणेश, गोलू अरविंद आदि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ…
