Author: admin
वाराणसी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को “काशी की सांस्कृतिक आर्थिक पत्रकारिता के आयाम” विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. मोहम्मद फरियाद, संकायाध्यक्ष, जनसंचार एवं पत्रकारिता संकाय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय रहे। प्रो. फरियाद ने भारत में पत्रकारिता के इतिहास के साथ काशी की सांस्कृतिक आर्थिक पत्रकारिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि काशी अपनी प्राचीन संस्कृति एवं धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। पत्रकारिता में काशी की सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाता है। काशी की सांस्कृतिक यहां की आर्थिकी का मुख्य आधार है। इस…
वाराणसी। विधि विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक संगोष्ठी आयोजित हुई। विधि विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. राजू मांझी, विधि संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के ऐतिहासिक संदर्भ को व्यक्त करते हुए मानव अधिकारों का सार्वजनिक घोषणा पत्र पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानवाधिकार के संकल्पना एक फैशन बन गया है। इस वैश्वीकरण के दौर में मानवाधिकार की बातें तो होती हैं, परन्तु अधिकार कर्तव्यविहीन है। उन्होंने संविधान के…
लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का वाराणसी के लंका थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने सामने घाट मैदान से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह का मास्टरमाइंड सुमेर सिंह राजस्थान से अविवाहित पुरुषों को शादी का झांसा देकर वाराणसी लाता था। गिरोह के अन्य सदस्य पूरी योजना बनाते, जिसमें लड़की दिखाने से लेकर शादी कराने और विदाई तक का कार्यक्रम किया जाता थाइसी योजना के तहत पीड़ित धनश्याम के दोस्त आरोपी सुमेर सिंह ने उनकी शादी के लिए लड़की…
काशी की ज्ञान परम्परा को सुदृढ़ तथा समृद्ध करने हेतु उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है-डां. दुर्गेश पाठकवाराणसी/सम्पूर्णनंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पाणिनि भवन सभागार में काशी सांसद इवेन्ट्स 2024-25 के अन्तर्गत काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, नोडल अधिकारी एवं डॉ. दुर्गेश पाठक, प्रभारी के निर्देशन में किया गया। काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रभारी डां. दुर्गेश पाठक ने बताया कि “काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता” का एक वृहद् आयोजन किया जा रहा है | इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ ही साथ आमजनों के लिए भी एक “काशी सांसद प्रश्नोत्तरी” (क्विज) का…
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के द्वारा आयोजित फिट इंडिया वीक के दूसरे दिन मंगलवार को महिला व पुरुष वर्ग का वॉलीबॉल मैच खेला गया। पुरुष वर्ग का पहला मैच मानविकी संकाय व छात्रावास के मध्य खेला गया, जिसे छात्रावास ने 15 -13, 25- 11 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच शारीरिक शिक्षा विभाग व समाज विज्ञान संकाय के मध्य होना था किंतु इस मैच में शारीरिक शिक्षा विभाग को वॉकओवर मिला, जिससे शारीरिक शिक्षा विभाग को सीधे फाइनल में प्रवेश मिला। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच शारीरिक शिक्षा विभाग एवं छात्रावास के मध्य खेला गया, जिसे छात्रावास…
• बच्चों की चिकित्सकीय देखभाल के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को किया जा रहा सुदृढ़• निमोनिया नहीं, तो बचपन सहीवाराणसी: निमोनिया की रोकथाम एवं ससमय समुचित इलाज प्रदान कर 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु-दर में कमी लाने के उद्देश्य से सांस (निमोनिया प्रबंधन) अभियान 12 नवम्बर से चलाया जा रहा है जोकि 28 फ़रवरी तक चलेगा| इस अभियान में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं द्वारा समुदाय स्तर पर निमोनिया से ग्रसित बच्चों की पहचान की जा रही है तथा लक्षण मिलने पर उन्हें रेफ़र किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी…
प्रयागराज हिंदी साहित्य समिति संस्थान हिंदी भाषा को दूसरे देशों तक प्रचार-प्रसार के क्रम में मॉरिशस स्थित संस्थान के हिंदी साहित्य सम्मेलन शाखा के प्रथमा, मध्यमा व उत्तमा हिंदी परीक्षा के बेहतर प्रबंधन एवं मार्गदर्शन हेंतु मॉरीशस के हिंदी प्रचारणी सभा की अध्यक्षा रोहणी रामरूप के निमंत्रण पर पर्यवेक्षक की भूमिका में हिंदी साहित्य समिति,प्रयाग के काशी से प्रचार मंत्री डॉ.सचिन सनातनी, प्रयाग से युवा प्रधानमंत्री कुंतक मिश्र व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. एम पी तिवारी रवाना हुए। ज्ञातव्य हो कि डॉ.सचिन सनातनी विगत 12 वर्षों से हिंदी भाषा के विस्तार व हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा का…
वाराणसी । विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आज प्रदेश के सभी जनपदों परियोजनाओं और राजधानी लखनऊ की भांति बनारस के समस्त बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को भेजी फोटो साथ ही इस बात की अपने प्रिय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से जनहित में बिजली के निजीकरण के फैसले को रद्द करने की कि अपील , कर्मचारियों और अधिकारियों के इस विभाग ने नमक की सौगंध खाकर कहा कि इस विभाग की उन्नति और उपभोक्ता सेवा के लिए करेंगे दिन रात परिश्रम। संघर्ष समिति…
वाराणसी प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नारायण स्ट्रीट वेंडर सेवा समिति द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित स्टीट वेंडर जोन में पहुंचकर स्ट्रीट वेंडरो कि समस्याओं को सुना| ऋषि नारायण ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के एक कार्यक्रम में कहा था कि स्ट्रीट वेंडरों को उजाडा ना जाए लेकिन यहां के प्रशासन एवं जिला अधिकारी जब भी मौका मिलता है स्ट्रीट वेंडरो का सामान हटाने की फरमाइश दे देते हैं जबकि अधिनियम 2014 एक्ट के तहत स्ट्रीट वेंडरो को दी गई व्यवस्था के अनुसार ही कार्य कराये| जब तक स्ट्रीट वेंडरो का संरक्षण का कार्य पूरा…
बरेली। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘माटी की बन्नो’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर का शव इज्जतनगर क्षेत्र अदालखिया गांव के पास बरामद हुआ। 14 वर्षीय सागर आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा के पास रहता था वह शनिवार से लापता था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।सागर के मामा ओमप्रकाश ने बताया कि सागर कक्षा आठ में पढ़ता था। शनिवार को अपने दोस्त अनुज के साथ निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को परिवार ने थाना बारादरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को…
