Author: admin
वाराणसी: वेजेंटम सिक्यूरिटीज प्रा०लि० कं० रजि० के डायरेक्टर देवाशीष खमारू के अत्यधिक अस्वस्थ पिता दिलीप खमारू तथा गांधीयन मीडिया ग्रुप रजि० के प्रतिनिधि राजेश आजाद ने शनिवार को परेड कोठी कैन्ट स्थित टूरिस्ट बंग्लो में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकार बन्धुओं से बातचीत करते हुए बताया कि इन्दौर निवासिनी निलोफर साहू उर्फ निलोफर गुलाब खान द्वारा अपने मित्र अविनाश नेमचन्द जैन व अन्य के साथ भारी षडयन्त्र कर वाराणसी स्थित वेजेंटम सिक्यूरिटीज प्रा०लि० कं० रजि० व डायरेक्टर देवाशीष खमारू के विरूद्ध झूठ निराधार एवं कूटरचित भ्रामक आरोपों को मढ़ कर बदनाम करने वित्तीय शाख गिराने और पुलिस प्रशासन एवं मीडिया से…
वाराणसी: अवादा फाउंडेशन ने आज नागेपुर में दीपावली बाल मेला और नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। उद्घाटन सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह और प्रधान मंत्री के प्रस्तावक रहे डॉ0 बैज नाथ पटेल एवम नागेपुर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने फीता काट कर किया।अवादा फाउंडेशन ने गांव के युवाओं की खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिये इस खेल मैदान का निर्माण किया है। युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक बैडमिंटन कोर्ट क्रिकेट पिच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्य अतिथि अदिति सिंह ने कहा युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए अवादा फाउंडेशन ने एक अच्छा प्लेट फॉर्म तैयार…
वाराणसी व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी विभाग में ए सी फर्स्ट मानवेंद्र जी से अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में मुलाकात किया और जीएसटी विभाग के छपेमारी के खिलाफ अपना रोश प्रकट किया और कहा कि केवल होली दीपावली रक्षाबंधन त्योहारों पर छापेमारी बहुत ही गलत है व्यापार मंडल छापेमारी का शुरू से ही विरोध करता रहा है और करता रहेगा जब सारी जीएसटी का कार्य ऑनलाइन हो गया है तब जीएसटी अधिकारियों को भी चाहिए कि वह नोटिस ऑनलाइन भेज कर दस्तावेज मंगा ले और अपना कार्य करें व्यापारियों क्या छापेमारी का कोई औचित्य नहीं…
वाराणसी: कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल के प्रकरण में आज पुलिस कमिश्नर से कांग्रेस जनों का प्रतिनिधि मंडल उनके आवासीय कैम्प कार्यालय पर मुलाकात कर एकपक्षीय कार्यवाही से अवगत कराया व न्याय की मांग की गयीं।मुलाकात कर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जयसवाल जब भी यह सोशल मीडिया पर कुछ लिखती थीं तो भाजपा का कार्यकर्ता सैफरॉन राजेश सिंह बलात्कार की धमकी देता था।इन्होंने उस सैफरॉन राजेश सिंह के खिलाफ आवाज़ उठाई क्या यह गुनाह है? क्या अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए प्रतिकार ग़लत है? पिछले 40 दिनों से रोशनी का पति भाई…
200 से अधिक प्रतिभागियों की सतरंगी प्रस्तुति पर झूम उठे छात्र-छात्राएँ’ वाराणसी: आधुनिक शिक्षा पद्धति एवं छात्रों के बहुमुखी प्रतिभा से नित्य नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहे सनबीम शिक्षण समूह प्रदेश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष में अपनी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। इसी कड़ी में 9 नवम्बर 2024 को सनबीम हॉस्टल वरुणा सनबीम इण्टरनेशनल एवं सनबीम वीमेन्स कॉलेज के संयुक्त वार्षिकोत्सव तराना का आयोजन सनबीम वरुणा के प्रांगण में किया गया जिसका थीम मेलॅडी ऑफ लाईफ रखा गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राचीन काशी और आधुनिक काशी के बीच परम्पराओं संस्कृतियों एवं विकास…
दीपावली का पर्व कार्तिक मास के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की उपासना की जाती है। दीपावली के दिन लोग अपने घरों को दीप, रंगोली आदि चीजों से सजाते हैं।शास्त्रों में दिवाली के दिन दीये जलाने को विशेष महत्व दिया जाता है. आज दीपावली भारत में रहने वाले हर इंसान के लिए एक अहम त्योहार है। दीपावली में दीपक जलाने की प्रथा के पीछे अलग-अलग कारण या कहानियां प्रचलित हैं। इसी उपलक्ष में आर्य महिला पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 25 अक्टूबर, दिन शुक्रवार 2024, “सृजन दिवाली मेले” का आयोजन…
वाराणसी: मस्जिद मज़हरूल उलूम पीलीकोठी में मुत्ताहिदा उलमा कौंसिल बनारस की तरफ से विशेष रूप से महिलाओं में धार्मिक समाजिक तरीके ए कार पर बल आयोजित गोष्ठी।सामाजिक सुधार एवं बंधुत्व एकता अखंडता पर मासिक विचार गोष्ठी मुत्ताहिदा उलमा कौंसिल बनारस की तरफ से आयोजन में मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन साहब ने कहा कि मुस्लिम समाज में फैली बुराइयों से दूर हो कर अपने और अपने बच्चों खासकर लड़कियों के शिक्षा संस्कार का खास ख्याल रखना होगा उन्हें एक आधुनिक समाज का नवनिर्माण करने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा अधुनिकता का कतई यह मतलब ना निकाला जाएं की…
वाराणसी: संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम पुनः संपूर्णानंद स्टेडियम किए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया।कांग्रेसजनों ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में स्व. संपूर्णानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्ष व्यक्त किया। कांग्रेसजनों ने कहा की यह एकता संघर्ष की जीत है जहां तानाशाह भाजपा सरकार को पीछे हटना पड़ा।माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव रहेकार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने किया व कार्यक्रम सयोजन आशिष गुप्ता व शिवम चौबे ने किया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव ने कहा की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व…
विभिन्न मांगो को लेकर केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन 8 वें दिन भी जारी वाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला गया।विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई शोध प्रवेश में एमपील डिग्री धारको को अवसर देने एन ई टी उत्तीर्ण अभ्यर्थी के साथ हो रहे अन्याय स्पंदन को पुनः शुरू करने आईं ओ ई धन के दुरूपयोग की जांच समेत 19 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने में बैठा हुआ है। इस धरने के दौरान एक भी बार प्रशासन…
वाराणसी: श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा बाल श्रम उन्मूलन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय स्थापना करते हुए मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ श्रृंखला ने कहा कि बाल श्रम वर्तमान में भी एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है और देश में न जाने कितने बच्चे इस अपराध के शिकार हैं जिससे न केवल उनके बाल जीवन का अधिकार छिन जाता है,बल्कि वे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाते हैं ।उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का यही उद्देश्य है कि…
