Author: admin
फ़िज़िक्स वाला के अभी 126 विद्यापीठ और पाठशाला सेंटर्स हैं वाराणसी: फ़िज़िक्स वाला (पीडब्लू), भारत की प्रमुख एडटेक कंपनी, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए शैक्षणिक वर्ष 25-26 में 77 नए ऑफलाइन टेक-इनेबल्ड लर्निंग सेंटर्स खोलने का ऐलान किया है। ये नए सेंटर्स तमिलनाडु, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में खोले जाएंगे। इस विस्तार से पीडब्लू के ऑफलाइन सेंटर्स की कुल संख्या 126 से बढ़कर 203 हो जाएगी, जो 141 शहरों में होंगे। इस कदम का मकसद खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है, ताकि देश के…
Varanasi: सी ॰बी ॰एस ॰ई ॰द्वारा आयोजित नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप -2024 में संत अतुलानंद कॉन्वेण्ट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की छात्राओं ने अण्डर -17 बालिका वर्ग के अन्तर्गत रोहतक हरियाणा में गुजरात की टीम को रोमांचक मुक़ाबले में हराते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। देश भर से आई टीमों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे दम – ख़म के साथ यह सफलता अर्जित की है। संस्था सचिव राहुल सिंह एवम् निदेशिका डॉ वंदना सिंह ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नेशनल में प्रतिभाग करना ही सम्मान की बात है ।संस्था की प्रधानाचार्या डॉ…
वाराणसी:काशी के समस्त कायस्थ संस्थाओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सम्पूर्णानंद जी के नाम पर स्थापित सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलकर वाराणसी स्पोर्ट्स स्टेडियम किये जाने से अपना विरोध जताया जिसमें आज महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 से सायं 5 बजे पदयात्रा कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया पदयात्रा सिगरा स्टेडियम के गेट नंबर 1 पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर गेट पर सम्पूर्णानंद जी के नाम का बोर्ड लगातें हुए नारा लगाया पदयात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं गेट पर चित्रगुप्त सभा काशी के नेतृत्व में आयोजित स सभा में सभी ने नाम परिवर्तन…
वाराणसी: अकथा गाजीपुर रोड पहाड़िया स्थित सार्थक सर्जिकल सेंटर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉ विनोद कुमार ने पत्रकारों से बताया कि हमारे यहां पथरी से लेकर के लेप्रोस्कोपिक के सभी प्रकार के जटिल समस्याओं का समाधान होता है और करीब हजार से ऊपर पथरी के सफल ऑपरेशन किए गए हैं। जिसमें मुख्य रूप से पेट संबंधित बीमारियां गुर्दे की पथरी हड्डी संबंधी रोगों का इलाज नॉर्मल डिलीवरी हर्निया बच्चेदानी संबंधी रोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे यहां आयुष्मान कार्ड धारक को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने सभी देशवासियों काशी वासियों…
वाराणसी: जिला मुख्यालय वाराणसी पर पुनः पूर्व मुख्यमंत्री स्व. संपूर्णानंद का नाम स्टेडियम पर हो इस मांग को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन हुआ। व मांग पत्र के रूप में राज्यपाल को संबोधित पत्रक एडीएम सिटी को सौंपा गया।बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजन स्व.संपूर्णानंद जी का स्टेडियम से नाम हटाए जाने पर आक्रोशित थे।विरोध के स्वर में कांग्रेसजनों ने अपना विरोध दर्ज कराया। मोदी योगी सरकार ने सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्टिंग स्टेडियम का नाम बदलकर वाराणसी स्पोर्टिंग कंपलेक्स कर दिया है। कांग्रेसजनों ने चेतावनी के साथ कहा की सिगरा स्टेडियम का नाम वाराणसी स्पोर्ट्स कंपलेक्स हटाकर पुनः…
वाराणसी: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उपचुनाव मे विश्वकर्मा समाज के परिश्रमी नेता सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा पर विश्वास जताते हुए मझंवा उपचुनाव मे प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र जारी कर मिर्जापुर जनपद मझंवा उपचुनाव के प्रभारी एवं चंदौली के सासंद विरेन्द्र सिंह से संपर्क कर मिर्जापुर के मझंवा विधान सभा क्षेत्र मे प्रत्याशी डाॅ ज्योति बिदं के पक्ष मे प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी देते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा को विजय दिलाने मे सहयोग करने का निर्देश…
एक वयस्क को प्रतिदिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की होती है आवश्यकताजबकि गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को हर दिन 200 माइक्रोग्राम आयोडीन की होती है जरूरतआयोडीन की कमी से हो सकता है घेंघा रोगआयोडीन की संतुलित मात्रा न मिलने पर गर्भस्थ शिशु के विकास पर पड़ता है विपरीत प्रभाववाराणसी: प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को ग्लोबल आयोडीन अल्पता निवारण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आयोडीन की संतुलित मात्रा के उपयोग के बारे में जन-समुदाय को जागरूक करना है। आयोडीन की कमी से मानसिक अवसाद, गर्भावस्था में शिशुओं के विकास पर विपरीत प्रभाव तथा घेंघा रोग हो सकता है। खाना…
वाराणसी: सामाजिक सुधार एवं बंधुत्व एकता अखंडता पर हर मासिक विचार गोष्ठी मुत्ताहिदा उलमा कौंसिल बनारस की तरफ से आयोजन में मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन ने कहा कि मुस्लिम समाज में फैली बुराइयों से दूर हो कर अपने और अपने बच्चों खासकर लड़कियों के शिक्षा संस्कार का खास ख्याल रखना होगा उन्हें एक आधुनिक समाज का नवनिर्माण करने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा अधुनिकता का कतई यह मतलब ना निकाला जाएं की मुसलमान पश्चिम सभ्यता का समर्थक है इस्लाम में औरतों को जो आज़ादी प्रदान किया है हम सब को उस पर नतमस्तक होना चाहिए।मौलाना ज़्याउररहमान ज़याई…
नन्हे मुन्नों ने आकर्षक विज्ञान मॉडल का किया प्रदर्शन सोलर पॉवर, महिला सुरक्षा गल्ब्स, दिव्यांगो के लिए विशेष चश्मा मॉडल बने विशेष आकर्षण जानने की इच्छा से ही होता है आविष्कार का जन्म – कुलपति सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में विज्ञान प्रदर्शनी उत्क्रांति 2024 का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षावार तरीके से छात्र – छात्राओं ने अपनी सोच, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर बनाये गये 114 विभिन्न मॉडल को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। बच्चों द्वारा तैयार किये गये बहुत ही आकर्षक व ज्ञानवर्धक वर्किंग मॉडल हाइड्रोपॉनिक…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ते बलात्कार हत्या अपहरण और लूट की शर्मनाक घटनाओं के खिलाफ आगामी 24 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश के कोने-कोने से महिलाएं चारबाग रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर विधान सभा मार्च करेंगी। उत्तरप्रदेश में बुल्डोजर नहीं संविधान की गारंटी करो।प्रेसवार्ता को ऐपवा की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा की राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़े बताते हैं की महिला अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश शर्मनाक ढंग से पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश की लगभग प्रत्येक जिले में महिलाओं के साथ बलात्कार हत्या अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही…
