Author: admin
मिर्ज़ापुर। नवरात्रि को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने शुक्रवार की सुबह पालिका के अधिकारियो,कर्मचारियों के साथ शिवपुर वार्ड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष ने वार्ड में कई जनशिकायतो को सुना और मौके पर पहुंचकर उसका निरीक्षण भी किया।वार्ड से सबंधित सभी जनशिकायतों के निस्तारण के लिए सबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया।आगामी नवरात्रि से पहले वार्ड की टूटी हुई नालियों,इंटरलॉकिंग और ढक्कन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया।उन्होंने कहा की नवरात्रि में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ेगी,दर्शनार्थी त्रिकोण यात्रा करने के इन्ही मार्गो से पैदल ही गुजरेंगे।इसलिए दर्शनार्थियों के सुविधा…
वाराणसी: भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने सफलतापूर्वक भारत के नौ बड़े शहरों में अपने सेलर कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। ये सेलर कॉन्क्लेव फ्लिपकार्ट की देशव्यापी पहल का हिस्सा हैं, जिसके तहत 14 लाख से ज्यादा उद्यमियों एवं विक्रेताओं को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए नए अवसर प्रदान करने का लक्ष्य है। हैदराबाद, जयपुर, सूरत, दिल्ली, आगरा, मुंबई, बेंगलुरु, लुधियाना और तिरुपुर में आयोजित सेलर कॉन्क्लेव में 4,500 से ज्यादा विक्रताओं ने हिस्सा लिया। यह जबर्दस्त प्रतिभागिता उन्हें सशक्त करने की दिशा में फ्लिपकार्ट के समर्थन एवं प्रयासों में विक्रेताओं के भरोसे का प्रतीक है।फ्लिपकार्ट के बिजनेस हेड…
वाराणसी: रामनगर के बलुआघाट पर गुरुवार को दोपहर मे गुबंद ढहने से चंदौली निवासी मेवावाल की मौत होने पर सपा ने कार्यदाई संस्था के अधिकारीयो पर मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री के संसदीय क्षेत्र मे अधिकतर निर्माण कार्य गुजरात के कम्पनिया से कराए जाने के कारण अधिक लाभ अर्जित करने व जनता के पैसो को बंदरबांट कर कमीशन के हवस मे गुणवत्ता को ताख पर रखकर आंखे बंद कर कार्य कराने का हादसे का हिस्सा है। सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा…
वाराणसी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (मनीष कुमार) की अदालत ने भवन निर्माण सामग्री चोरी व बरामदगी के मामले में दो आरोपियों को जमानत दे दी। टकटकपुर, अर्दली बाज़ार थाना कैंट निवासी आरोपी राजेश सिंह व विकास मिश्रा को 20-20 हज़ार रुपये की दो जमानते एवं बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश श्रीवास्तव रिंकू, बंटी ख़ान व रागिनी सिंह ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार टकटकपुर कैंट निवासी वादी जयप्रकाश गुप्ता जो भदोही में कार्यरत है। उन्होंने 30 अगस्त 2024 को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अरोप था…
वाराणसी। एक व्यक्ति घर में घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने और उसके बाद फिरौती के लिए अपहरण कर उठा ले जाने के मामले अदालत ने सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) जयति की अदालत ने यह आदेश वादी मुकदमा शरद कुमार सिंह की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद सारनाथ थाना प्रभारी को दिया।प्रकरण के अनुसार खालिसपुर, सारनाथ निवासी शरद कुमार सिंह ने अपने अधिवक्ता महेंद्र कुमार सिंह, धनंजय यादव व सतीश यादव के जरिए अदालत में बीएनएसएस की धारा 175(3) के जरिए…
मातृभाषा, अपनी माँ को नहीं भूलने देती है– प्रो दिनेश कुमार गर्ग। भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल’। मतलब मातृभाषा की उन्नति बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है तथा अपनी भाषा के ज्ञान के बिना मन की पीड़ा को दूर करना भी मुश्किल है। मातृ भाषा अपनी माँ को नहीं भूलने देती है।उक्त विचार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित हिन्दी दिवस के पूर्व संध्या पर साहित्य संस्कृति संकाय के प्रमुख प्रो दिनेश कुमार गर्ग नेअध्यक्षीय उद्बोधन मेंव्यक्त किया।हिंदी भाषा ने सदैव जोड़कर आपसी संपर्क को और…
वाराणसी। इतनी जल्दी कोई पास आयें और अपना बनाकर भाई- दोस्त जैसा प्यार देकर चला जाये तो बहुत लोगों को कष्ट होता है। हम बात कर रहे है उस शख्स की जो अपने को अपना नहीं समझा। तमाम उम्र और अपना पूरा जीवन समाज के लिए न्योछावर कर दिया। ऐसे जिंदा दिल इंसान का नाम था शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार। जिनकी मृत्यु 13 सितंबर 2021 को 55 वर्ष आयु में उपचार के दौरान नई दिल्ली स्थित मेदांता हास्पिटल में हो गयी थी। निधन की खबर मिलते ही कचहरी सहित पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ गई थी। स्व. सरदार शिवपुर…
वाराणसी। दहेज उत्पीड़न, 3 बार गर्भपात कराने व मारपीट के मामले में आरोपी पति को अग्रिम जमानत मिल गई। ज़िला जज संजीव पांडेय की अदालत ने सकलडीहा, चंदौली निवासी पति EPFO कमिश्नर अजय कुमार सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए जाने की दशा में 50-50 हज़ार की दो जमानते एवं बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह व अंकिता सिंह ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार परिवादिनी रिचा सिंह चौहान का विवाह 25 नवम्बर 2007 को अजय कुमार सिंह के साथ होने के बाद उसके पति व…
आर्य महिला पीजी कालेज के गृह विज्ञान विभाग के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्राओं को मानव पोषण विषय के अंतर्गत एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन अक्षयपात्र फाउंडेशन मे शुक्रवार को किया गया । भ्रमण का आरम्भ कालेज की प्राचार्या प्रो. रचना दुबे जी के आशीर्वचनों के साथ हुआ।अक्षयपात्र फाऊंडेशन अपने सामुदायिक रसोई एवं माध्यहांन भोजन के लिए विख्यात है फाउंडेशन के द्वारा वाराणसी जिला के तक़रीबन 61 हजार स्कूली बच्चो को मध्याहन भोजन दिया जाता है । भ्रमण के दौरान 62 छात्राओं ने सामुदायिक रसोई के कार्यविधियों को जाना व समझा तथा अपने जिज्ञासाओ को भी संतुष्ट किया अक्षयपात्र फाऊंडेशन…
वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी को सम्मानित किया गया। प्रो. त्यागी को यह सम्मान उनके शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री प्रो. ओम प्रकाश चौधरी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इकाई प्रबंधक संघ के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. आनन्द शंकर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
