Author: admin
गोरखपुर : मारुति सुज़ुकीइंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) द्वारा आज एपिक न्यू स्विफ्ट का एस-सीएनजी संस्करण लॉन्च किया गया। प्रतिष्ठित स्विफ्ट लाइनअप में यह रोमांचक वृद्धि इसकी स्टाइल, प्रदर्शन क्षमता और इसमें उपलब्ध अत्याधुनिक फीचर्स को 32.85 किमी/किलो की बेजोड़ ईंधन दक्षता के साथ जोड़ती है। इसके साथ ही, नई स्विफ्ट एस-सीएनजी ने अपने सेगमेंट में भारत की सबसे अधिक ईंधन कुशल प्रीमियम हैचबैक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।एपिक न्यू स्विफ्ट एस-सीएनजी की प्रस्तुति की घोषणा करते हुए, सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एवं सेल्स, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड, श्री पार्थो बैनर्जी ने कहा: स्विफ्ट ब्रांड हमेशा से ही…
वाराणसी: आज फ्रांस के प्रेज़ीडेन्ट इमैनुएल मैक्रोन ने फ्रांस के ल्योन स्थित एलडीएलसी एरिना में एक भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान 47वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन किया। श्री जयंत चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भी इस अवसर पर मौजूद रहे, मंत्री जी ने भारतीय टीम के युवा प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। दुनिया भर से आए 13000 से अधिक उपस्थितगणों के बीच, भारतीय टीम ने वर्ल्डस्किल्स 2024 में उल्लेखनीय छाप छोड़ी। इस विश्वस्तरीय कौशल मंच पर टीम से मुलाकात करते हुए श्री जयंत चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता…
डॉ. विनोद पॉल नीति आयोग के सदस्य हैं। ये उनके निजी विचार हैं।स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक बुनियादी उपाय है। स्वच्छता से डायरिया, हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, कृमि संक्रमण एवं मलाशय संबंधी रोग जैसी जल-जनित बीमारियों के साथ-साथ कुपोषण का खतरा कम हो जाता है। वर्ष 2012 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया था कि स्वच्छता में निवेश किए गए प्रत्येक अमेरिकी डॉलर के एवज में स्वास्थ्य संबंधी लागत में कमी, अधिक उत्पादकता और असामयिक मौतों में कमी के रूप में 5.5 अमेरिकी डॉलर के बराबर का लाभ मिलता है।भारत में स्वच्छता का…
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 के लिए जिन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा नहीं हुई थी, उन सभी की प्रवेश काउंसिलिंग 18 व 19 सितंबर को होगी। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि काउसिंलिंग के बाद अर्ह अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिये पंजीकृत मोबाइल नं० पर सूचना प्रेषित की जायेगी। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में फीस जमा नहीं करता है तो उसकी सीट निरस्त मानी जायेगी। प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन उनके पाठ्यक्रम से सम्बन्धित विभाग में सम्पन्न किया जायेगा। भौतिक सत्यापन के उपरान्त फीस जमा करने की तिथि प्रोविजनल प्रवेश सूची में…
वाराणसी। एफटीसी कोर्ट (चौदहवां) मनोज कुमार की अदालत ने नाबालिग लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को जमानत दे दी। ग्राम पुवारी कलाँ, छोटापुर थाना बड़ागांव निवासी आरोपीरोहित कुमार पटेल को 50-50 हज़ार रुपये की दो जमानते एवं बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह व अंकुर श्रीवास्तव ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी ने बड़ागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोप था कि उसकी पुत्री जो हाईस्कूल में पड़ती है। उसके गांव का रोहित कुमार पटेल पुत्र स्व०…
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र से चोरी किरे गये मोटरसाइकिल व उसकी बरामदगी के मामले में एक और आरोपी को कोर्ट से राहत मिल गयी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) पवन कुमार सिंह की अदालत ने चकिया चन्दौली निवासी आरोपी करन उर्फ चमन सोनकर को 25-25 हजार रुपये की दो जमानते एवं बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राकेश तिवारी व योगेन्द्र सिंह प्रदीप ने पक्ष रखा। प्रकरण के अनुसार सारनाथ निवासी वादी बृजेश कुमार ने 29 जनवरी 2024 को लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह…
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), द्वितीय अनुभव द्विवेदी की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के चौबेपुर थाने के एक मामले में छितौना, थाना चौबेपुर निवासी राम आशीष यादव उर्फ़ गब्बर यादव को अभियोजन द्वारा साक्ष्य साबित न करने की दशा में पूर्ण विचारण उपरांत नामजद अभियुक्त को दोषमुक्त /बाईजजत बरी कर दिया।अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी व ओमप्रकाश यादव ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा/पीड़िता के पिता ने 24 मार्च 2020 को चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोप है कि प्राथी कि पुत्री…… जो कक्षा 7 में…
रसड़ा /बलिया: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आगरा स्थित अग्रवन वाटिका में महासम्मेलन एवं त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें रतनपुरा निवासी एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम नारायण साहू प्रदेश के संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर के बधाई दी। महासम्मेलन में भाग लेने गए जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त, जिला महामंत्री स्वतंत्र कुमार गुप्त उर्फ मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त ,लल्लन चौहान , पाचू गोपाल जायसवाल, रमेश चंद्र गुप्त, जितेंद्र गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता ,रविंद्र प्रसाद गुप्त ,ओम शंकर ,रमेश चंद यादव…
रसड़ा/बलिया: रसड़ा माली विकास मंच की मासिक बैठक गुरूवार को रसड़ा रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने के लिए रसड़ा ब्लाक के पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से किया गया। चुनाव अधिकारी नवजी व धर्मात्मा की देख-रेख में हुए इस चुनाव में शिवम माली को रसड़ा ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नव नियुक्त अध्यक्ष शिवम माली ने स्वजातीय बंधुओ से एकजूट होकर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही माली समाज पर आए दिन हो रहे उत्पीड़न को रोकना उनकी…
बच्चों ने स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा लाइव, नव प्रवेशी छात्रों को वितरित किया गया बैग रोहनिया। प्रदेश के सभी 18 आवासीय अटल विद्यालय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से नए सत्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। जिसके दौरान अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में गुरुवार को मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके दौरान बच्चों ने सभागार में स्क्रीन पर मुख्यमंत्री की बातों को सुना। विधान परिषद…
