Author: admin

वाराणसी: सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार संत निरंकारी मिशन आज के युवाओ और बच्चों में आध्यात्मिक जागृति हेतु भारत के समस्त राज्यों के अलावा दूर देशों तक मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी व अग्रेजी माध्यम के संगतों की स्थापना की गयी है। समय-समय पर इसका वृहद रूप देने के लिए हिन्दी व अग्रेजी माध्यम के जोन स्तरीय समागमों का आयोजन होता रहता है।वाराणसी जोन का जोन स्तरीय आध्यात्मिक समागम 14 सितम्बर दिन शनिवार को सत्संग भवन मलदहिया पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित किया गया है। समागम में गीत विचार एवं कविताओं के द्वारा…

Read More

वाराणसी: बरेका महाप्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्‍तव के दिशा निर्देशन एवं प्रमुख मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डा. देवेश कुमार के कुशल नेतृत्‍व में केन्‍द्रीय चिकित्‍सालय बरेका के सभागार कक्ष में विश्‍व मुख स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर मुख व दंत सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्‍भ करते हुए प्रमुख मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डा. देवेश कुमार ने बताया कि प्रत्‍येक वर्ष दिनांक 12 सितम्‍बर को मुख ओरल के बहुआयामी प्रकृति को सजो कर रखने के लिए विश्‍व मुख ओरल स्‍वास्‍थ्‍य दिवस का आयोजन किया जाता है ताकि इसके समग्र स्‍वास्‍थ्‍य को बनाये रखा जा सके। इस वर्ष के विश्‍व मुख…

Read More

हमें चाहिए आजादी नगर निगम से आजादी नगर पालिका परिषद परिषद की बहाली को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन की चेतावनी संविधान और लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं – राघवेंद्र चौबेनगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के आज 11 वे दिन वारीगढही मस्जिद के प्रांगण में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया|हस्ताक्षर अभियान के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री राघवेंद्र चौबे जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का हर कदम लोकतंत्र संविधान को कुचलने…

Read More

ऽ एस०एम०एस० में बी०सी०ए० व एम०सी०ए० पाठ्यक्रम के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की हुई शुरुआत ऽ ओरिएंटेशन कार्यक्रम में दिखा नवप्रवेशियों का उत्साह वाराणसी: स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में संचालित बी०सी०ए० व एम०सी०ए० पाठ्यक्रम के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो० पी० एन० झा ने कहा कि आज वैश्विक परिदृश्य में कंप्यूटर जनित तकनीकी के माध्यम से शिक्षा, कृषि, विज्ञान, अनुसंधान सहित तमाम क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। वर्चुअल रियलिटी, रोबोटिक्स जैसी तकनीक ने कार्य क्षेत्र को सुगम बनाया है…

Read More

वाराणसी। उपचार के दौरान हुई लापरवाही में मौत के मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (अश्वनी कुमार) की अदालत ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से सुसंगत तथ्यों की निष्पक्ष जांच करके एवं स्वतंत्र साक्ष्यों का बयान एवं आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करके अपनी विस्तृत जांच आख्या न्यायालय के समक्ष एक माह के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 11 अक्टूबर 2024 नियत की। प्रकरण के अनुसार गड़वासी टोला थाना चौक निवासी परिवादी द्वारिकानाथ तिवारी ने अपने अधिवक्ता अभिषेक कुमार दूबे के जरिए अदालत में परिवाद दाखिल किया था। आरोप था…

Read More

वाराणसी रविंद्रपुरी मार्ग स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन मठ में जगतगुरु उदासीन आचार्य श्री श्री 1008 श्री चंद्रदेव जी महाराज का 530 वा पावन जयंती महोत्सव का त्रिदिवसीय समारोह भव्य भंडारा के साथ सपन्न हुआ|उक्त मौके पर महंत लक्ष्मण दास महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन वाराणसी के तत्वाधान में जगतगुरु उदासीन आचार्य श्री श्री 1008 श्री चंद्रदेव जी महाराज का 530 वा पावन जयंती महोत्सव 10 सितंबर 2024 से 12 सितंबर 2024 तक तीन दिवसीय महोत्सव मनाया गया जिसमें वैदिक परंपरा के अनुसार विश्व शांति व जनकल्याण के लिए…

Read More

जनपद में हार्ट अटैक के रोगियों के लिए वरदान बनी ‘स्टेमी केयर परियोजना’ वाराणसी: जनपद के राजकीय चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर संचालित हृदयाघात देखभाल परियोजना (स्टेमी केयर प्रोजेक्ट) के तहत प्रदान की जा रही इलैक्ट्रो कार्डियोग्राफी (ईसीजी) व थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया हृदयाघात रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके अंतर्गत अब तक 100 रोगियों की जान बचाई जा चुकी है। जनपद में क्रियाशील हार्ट सेंटरों पर विंडो अवधि में आये हृदयाघात के शत प्रतिशत रोगियों की जान बचाई गयी है। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में तीन…

Read More

सातवाँ राष्ट्रीय पोषण माह (1 से 30 सितंबर 24) अभियान के क्रम में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी की ओर से 13 सितंबर, 24 दिन शुक्रवार को पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, मलदहिया, वाराणसी में किया जायेगा lकार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्वाहन 11.30 कार्यक्रम के मुख्य अथिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र सिंह करेंगे l सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सीबीसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली और मेंहदी रचना प्रतियोगिता छात्राओं के मध्य होगी। विजेता को सीबीसी की ओर से पुरस्कार प्रदान किया…

Read More

नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार को स्मारक चरखे का अनावरण किया।अध्यक्ष केवीआईसी ने कहा, “स्मारक चरखे के माध्यम से नयी पीढ़ी को पूज्य बापू की परंपरा से जोड़ने के साथ ही खादी के बारे में भी जागरूक करना है।“ दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगे स्मारक (मॉन्यूमेंटल) चरखे की तर्ज पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्टेनलेस स्टील से बने स्मारक चरखे का अनावरण गुरुवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र…

Read More

सौ किलो से अधिक गीला कचरा निकालने वाले 134 संस्थाओं द्वारा लिया गया प्रशिक्षण नगर निगम वाराणसी द्वारा वृहद कचरा उत्पादकों (बी0डब्लू0जी0) के कार्यशाला का आज समापन किया गया। अंतिम दिन आज 134 संस्थाओं के द्वारा उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0पी0के0 शर्मा एवं जन सम्पर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला में उपस्थित संस्थाओं के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया तथा उसके बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। तकनीकी संस्था जी0आई0जेड0 के सलाहकार निर्भय सिंह एवं पलाश चन्देल के द्वारा ‘‘मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी’’…

Read More