Author: admin
वाराणसी रथयात्रा स्थित एक होटल सभागार में इन्हरवील क्लब क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ का के सदस्यों द्वारा भव्य तीज समारोह मनाया गया।उक्त मौके पर गणेश वंदना के साथ रानिका जायसवाल प्रीति अग्रवाल रीपू दमन ने द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संस्था की सभी महिलाएं तीज उत्सव को मना रही है। रंग बिरंगी की साड़ियां हरी लाल चूड़ियां एवं हाथों में मेहंदी रचाए हुए सभी श्रृंगार किए पारंपरिक लोक नृत्य लोक गान प्रस्तुत करती रही है। विभिन्न महिलाओं के प्रतियोगिताएं की गई तीज संबंधी सवाल जवाब भी किए गए जवाब देने वालों को ईनाम दिया गया।मंच संचालन नीरजा एवं सरिका…
दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय का महापर्व – कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा विश्वविद्यालय का 42वां दीक्षान्त समारोह 26 सितंबर 2024 को होने जा रहा है जिसमें संस्था के महापर्व होने के कारण सभी समितियों के संयोजक गण आपसी सामंजस्य स्थापित कर इस समारोह को सफ़लता पूर्वक संपादित कराएं। उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने 26 सितम्बर 2024 को विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षान्त समारोह के तैयारियों की बैठक में समीक्षा के दौरान व्यक्त किया। विश्वविद्यालय का यह महापर्व है, इसको सभी लोग मिलकर धूमधाम से मनाने के लिये संकल्पित भाव से तैयारी करें। 19 समितियों…
दायित्वबोध को प्राथमिकता दें विद्यार्थीः प्रो० डी. एस. चौहान बी०बी०ए० के 28वे बैच के लिये आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में दिखा नवप्रवेशियों का उत्साह वाराणसी: स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में संचालित बी०बी०ए० पाठ्यक्रम के 28वें बैच के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो० डी एस चैहान, पूर्व कुलपति, डाॅ0 अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने कहा कि ज्ञान एवं अनुशासन एक दूसरे के पूरक हैं। विद्यार्थियों से जीवन में मूल्यपरक दृष्टिकोण व अनुशासन को अपनाने का आह्वान करते हुए प्रो० चौहान ने कहा कि जीवन में…
Varanasi: जेसी सेवा सप्ताह के दूसरे दिन प्रथम सत्र में हार्ट अटैक के खतरे को देखते हुए आज के समय में प्राथमिक उपचार के लिए सी पी आर की ट्रेनिंग अत्यंत आवश्यक हो गया है I इसी की जागरूकता के लिए जेसी आई काशी शिवा ने आज शहीद उद्यान में एक कार्यशाला का आयोजन किया l जिसमें जेसी आई काशी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अजीत सहगल और जेसी सौरभ कपूर जी विशेष अतिथि के सानिध्य में डॉ अनिल ओहरी , डॉ निलेश श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा सी पी आर का प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि आप इसके…
जेसीआई काशी शिव गंगा क्लब के पदाधिकारियों की प्रेसवार्ता वाराणसी रथयात्रा स्थित एक होटल सभागार में सामाजिक संस्था जेसीआई काशी शिव गंगा क्लब के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता कर अपने आगामी कार्यक्रम जेसी वीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 9 तारीख से 15 तारीख तक जेसीआई काशी शिव गंगा जेसी वीेक का आयोजन कर रहा है जिसमें की समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे प्रथम दिन गणेश वंदना के साथ इस वीक की शुरुआत की जाती है और पूरे सप्ताह पर अलग अलग प्रकार के समाज हितैषी कार्य किए जाते हैं।जैसे बी 2 बी…
जौनपुर : दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के चुनाव में सुबाष चन्द यादव अपने निकटतम प्रत्याशी अवधेश सिंह को पराजित करते हुए 237 मतों विजय प्राप्त किए जब कि मंत्री पद पर रण बहादुर यादव को जीत मिली है। खबर है कि सुबह से मतदान के अन्तिम समय तक 3074 मतो में कुल 2442 वोट पड़े थे इसमे अध्यक्ष पद के लिए सुबाष यादव को 1024 मत मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे अवधेश सिंह को 787 मत मिला, रमेश चन्द्र उपाध्याय तीसरे स्थान रहे। इस तरह 237 मतो की लीड लेते हुए सुबाष चन्द यादव दीवानी बार के…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा रजि. के प्रांतीय आह्वान पर जनपद ईकाई वाराणसी द्वारा आज से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय वाराणसी पर धरना प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु एवं माननीय राज्यपाल मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री महानिदेशक मुख्य सचिव शिक्षा शिक्षा निदेशक एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को सम्बोधित 25 सूत्रीय मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी के माध्यम से दिया गया कुॅंवर जीत इलाहाबादी प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 में सेवा सुरक्षा अधिनियम 1982 की धारा 18 एवं 21 यथावत रखा जाए तथा माध्यमिक विद्यालयों में राजकीय व्यवस्था…
Varanasi: श्री अग्रसेन कन्या पी. जी.कॉलेज, वाराणसी में समाजशास्त्र एवम् मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस के अवसर पर ‘जीने का नजरिया बदलिए, इंतजार में है सुनहरा भविष्य ‘नामक”विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवम् अतिथियों के स्वागत से हुआ। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने अभ्यागतों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। कार्यक्रम की विषय स्थापना करते हुए प्रो कुमुद सिंह ने कहा कि आज आत्महत्या एक गंभीर विषय बन चुका है और इसके निवारण के लिए सामाजिक समरसता और परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।…
वाराणसी : दालमण्डी स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना में मरकज़ी यौमुन्नबी कमेटी के सदर एवं सिकेटरी की एक प्रेस वार्ता हर साल की तरह इस साल भी शहर के प्रसाशनिक अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के साथ सम्पन्न हुई। दिनांक 15 सितम्बर को जश्ने ईद मीलादुन्नबी के यादगार जुलूस के उठने पर चर्चा हुई मर्कज़ के जिम्मेदार साथियों ने गंगा जमुनी तहज़ीब के शहर में तमाम लोगों से पुरखुलूस गुज़ारिश की है कि इस यादगार जुलूस में शामिल हो कर शुक्रिया का मौका दें। कमेटी के लोगों ने प्रसाशनिक अधिकारियों से ये गुज़ारिश की है कि उस दिन ट्रैफिक सफाई एवं लाइट…
वाराणसी: पुलिस प्रशासन द्वारा ई रिक्शा टोटो के मार्ग परिवर्तित को लेकर उपजे विवाद मे ई रिक्शा चालको द्वारा शास्त्री घाट पर चल रहे धरना प्रदर्शन मे समाजवादी पार्टी ने पूर्ण समर्थन देते लड़ाई लड़ने का घोषणा किया है ।पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग प्रतिबंधित किए जाने के विरोध मे ई रिक्शा टोटो चालको द्वारा शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन के क्रम मे आमजन को हो रहे परेशानी को देखते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा सहयोग व समर्थन दिया गया। आज शास्त्री घाट पर ई रिक्शा चालको के बीच चल रहे विशाल धरना प्रदर्शन मे सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा…
