Author: admin
भू माफिया की शिकायत को लेकर पीड़िता ने कई जगह गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई वाराणसी: पीड़ित सत्येंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय महावीर प्रसाद सिंह निवासी फुलवरिया डिफेंस कॉलोनी वाराणसी का निवासी है जो कि विगत कई वर्षों से फुलवरिया में निवास कर रहा है सत्येंद्र कुमार सिंह के पास कुछ जमीन थी जो कि वह बेचना नहीं चाहता था सत्येंद्र कुमार सिंह की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। वह अपने बीवी एवं पुत्र के साथ फुलवरिया में निवास करते थे इनकी मानसिक स्थिति को देख कर भू माफियाओं ने इनकी जमीन को कब्जा करने की ठान लिया और…
वाराणसी: भामाशाह भारतीय जन पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना शास्त्री घाट वाराणसी पर किया गया जिसमें संचालन संदीप जायसवाल ने किया।मुख्य अतिथि भामाशाह भारतीय जन पार्टी के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने कहा कि देश में बढ़ते विदेशी आनलाईन कन्पनियों के कारण पूरा वैश्य व्यापारी समाज आज सड़क पर आने की कगार पर पहुंच गया है इसका ज्यादातर प्रभाव गॉव मोहल्ले कस्बे शहरों में अपना रोजगार कर भरण पोषण करने वाले छोटे बड़े व्यापारियों पर पड़ा है। एक तरफ वैश्य व्यापारी समाज अपने रोजी रोटी का लड़ाई लड़ रहा है तो वही आये दिन चोरी हत्या लूट की घटना के कारण…
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री एन. कोटिश्वर और पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी ने उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया “संस्कृत भारतीय सभ्यता की आत्मा है- न्यायमूर्ति श्री एन. कोटिश्वर संस्कृत की समृद्ध परंपरा को जीवंत रखने में योगदान– पद्मभूषण प्रो विशिष्ठ त्रिपाठी वाराणसी: संस्कृत भाषा और साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाओं और योगदान के लिए सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. बिहारी लाल शर्मा को ‘श्री शारदा शताब्दी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान काशी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर और पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ…
वाराणसी। नगर निगम में सदन की बैठक के दौरान बलवा व मारपीट के मामले में आरोपित पूर्व उपसभापति को कोर्ट से राहत मिल गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने सोनारपुरा निवासी पूर्व उप सभापति शैलेंद्र यादव उर्फ बिल्लू को 20-20 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व चंद्रबली पटेल ने पक्ष रखा। प्रकरण के अनुसार तत्कालीन नगर आयुक्त लालजी राय ने सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 18 अक्टूबर 2004 को…
वाराणसी। प्रबन्धशास्त्र अध्ययन संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को एम.बी.ए. के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. एच.एस. वाजपेयी, वाणिज्य विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने एम.बी.ए. के छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण का मूल मंत्र दिया। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को नौकरी प्राप्त करने की अपेक्षा रोजगार सृजन हेतु उद्यमियों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें भविष्य में उद्यमी बनने हेतु प्रेरणास्रोत वक्तव्य से अभिसिंचित किया। उद्यमियों के समस्त गुण-दोषों तथा समाज में उनकी उपयोगिता और महत्व का विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए उद्यमी बनने हेतु…
श्री अग्रसेन कन्या पी. जी. कॉलेज, वाराणसी में हिन्दी विभाग के तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत एक संगोष्ठी के साथ हिन्दी सप्ताह का प्रारंभ हुआ | कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के साथ से किया गया | विषय प्रवर्तन करते हुए हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि हिन्दी भारत की असली पहचान और हमारे समस्त प्रकार के भावों की अभिव्यक्ति का माध्यम है । संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. विजय रंजन, हिन्दी विभाग, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने कहा कि हिन्दी भाषा का मूल देववाणी…
Varanasi: सेवन डेज फाउंडेशन ने धानापुर स्थित स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल मे मेडिकल कैंप लगाया गया।कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया गया इस कैंप का आयोजन न्यूरोसिटी वाराणसी द्वारा किया गया इस दौरान डॉ बिपुल यादव ( जनरल फिजिसिन ), डॉ सौरभ सिंह ( बीडीस, डेंटिस्ट ) और डॉ अरुण कुमार (असिस्टेंट फिजिशियन ) के द्वारा बच्चों का चेकअप किया जायेगा। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर खान मोहमद अनीस और प्रिंसिपल साहिना खातून इस दौरान संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि हमे समय समय पर ऐसे हेल्थ कैंप आयोजित करने चाहिए ताकि हम खुद…
लायंस क्लब ने तीज महोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन। वाराणसी: लायंस क्लब वाराणसी गंगा का तीज महोत्सव एवम् शिक्षक सम्मान समारोह होटल एलिगेंस ककरमत्ता में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंशु सिंह डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभा को संबोधित किया गया। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सेठ द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन गुंजा गुप्ता और अर्चना सिंह ने किया।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं…
50 फीट गहरे कुंड में पति-पत्नी ने साथ किया स्नान,दिखी 4 किलोमीटर लम्बी लाइन भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर भदैनी के लोलार्क कुंड में सोमवार को लाखों से अधिक श्रद्धालुओं संतान प्राप्ति और वंश वृद्धि की कामना के लिए 50 फीट गहरे कुंड मे उतर कर आस्था की डुबकी लगाई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधी रात 12 बजे से ही कतारबद्ध आस्थावान कुंड में स्नान करने के लिए उतर गए। देर रात तक लाखों दंपतियों ने मनोकामनापूर्ण डुबकी लगाई। कतार इतनी लंबी थी कि किसी को डुबकी लगाने के लिए 24 घंटा का समय लगा तो कोई 10…
वाराणसी: ऋषि पंचमी पर आयोजित पांच दशक के परम्परागत पं. कमलापति त्रिपाठी जयन्ती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी काशी की संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि राजनेता थे। वह सेकुलर लोकतांत्रिक राजनीतिक की मिसाल थे। जिन्होंने जननाभिमुख लोककल्याण की राजनीति का ऐसा आदर्श उपस्थित किया जो राजनीति में आने वालों के लिये अनुकरणीय और कांग्रेस की शक्ति को पुनः उत्कर्ष प्रदान करने का मंत्र है।राय ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी जी कांग्रेस संस्कृति के आदर्श थे जिसमें कानून के राज की जगह बुलडोजर…
