Author: admin
वाराणसी: कर्नल विनोद कुमार पीएमजी ने आज वाराणसी में आईपीपीबी के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। आईपीपीबी पूरे भारत में परिवर्तनकारी वित्तीय समावेशन का छह वर्षों का प्रतीक है। इस अवसर को कई कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।अपने संबोधन के दौरान कर्नल विनोद ने कहा कि आईपीपीबी ने 2018 में अपनी स्थापना के बाद से देश के दूरदराज के कोनो कोनों सहित करोड़ों नागरिकों तक पहुंचकर वित्तीय सेवाओं के अंतर को पाटने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, उस पर हमें अविश्वसनीय गर्व है। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि…
श्री राजेश्वर बालापुरकर कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा निर्देश पर हुआ पौधारोपण
वाराणसी: श्री राजेश्वर बालापुरकर कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा निर्देश में एवं पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधारोपण के तहत्, आज जवाहर आदर्श इन्टर कालेज में ट्री गार्ड के साथ बृहद पौध रोपण हुआ जिसके मुख्य अतिथि एम एल सी माननीय हंसराज विश्वकर्मा जी विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 95 बटालियन सीआरपीएफ़ अध्यक्षता पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू जी,ने किया करौदी पार्षद श्याम भूषण,सी आरपीएफ के पी आर ओ प्रवीण सिंह की पूरी टीम जवाहर आदर्श विद्यालय के पूर्व प्राचार्य, प्राचार्य, छात्र छात्राओं ने अपने अपने मां के नाम पर…
वाराणसी: आज लायंस क्लब वाराणसी तुलसी एवं श्वेता शिल्प कला केंद्र के द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर बीना सिंह रहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।बच्चियों के रंगारंग कार्यक्रम एवं डांस ने अतिथियों का मन मोह लिया। तीज क्वीन सुधा चौबे बनी ।तीज क्वीन को सुहाग की पिटारी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।आज के कार्यक्रम की थीम भगवान शंकर एवं माता पार्वती पर आधारित रहीं। श्वेता शिल्प कला केंद्र की बच्चियों ने मेहंदी कंपटीशन में भाग लिया,कला केंद्र की ओर से सर्टिफिकेट वितरण का भी आयोजन किया गया।डांस में रेखा जया कोमल…
अस्पताल में एक अतिरिक्त रेडिएशन मशीन लगाने के लिए हुआ समझौता वाराणसी: टाटा स्मारक केंद्र, वाराणसी में मरीज सुविधा में बढ़ोतरी हेतु मंगलवार को अस्पताल प्रशासन एवं “पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड” के बीच एक समझौता संपन्ना हुआ। इसके तहत पॉवर ग्रिड की ओर से अस्पताल को 26.42 करोड़ रुपये सी.एस.आर. में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विकिरण चिकित्सा विभाग में एक अतिरिक्त लीनियर एक्सलरेटर (रेडिएशन मशीन) स्थापित की जाएगी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एम.पी.एम.एम.सी.सी./एच.बी.सी.एच. ) में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को…
26.43 करोड़ की लागत से महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर के लिए एक अत्याधुनिक रेडिएशन मशीन (LINAC) के क्रय हेतु पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं टाटा मेमोरियल सेंटर-वाराणसी के मध्य 02.09.2024 को समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।पावरग्रिड की ओर से श्री ए.के.राय (वरिष्ठ महाप्रबंधक-वाराणसी) और महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डा. सत्यजीत प्रधान एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए ।अत्याधुनिक रेडिएशन मशीन (LINAC) के क्रय हेतु पावरग्रिड द्वारा सी. एस. आर. मद से वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है जबकि मशीन का क्रय महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय…
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी विमल कुमार मिश्र की टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त गोविन्द श्रीवास्तव उर्फ दीपक पुत्र स्व० अशोक श्रीवास्तव निवासी ग्राम नाथोपुर थाना कुदरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार हालपता संतोष शुक्ला के मकान मे सुभाष नगर कालोनी थाना कोतवाली मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष को…
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने डीएम, सीडीओ व सीएमओ को किया सम्मानित वाराणसी। मुंबई के जियो कन्वेन्शन सेंटर पर मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 2024 में काशी की पहल ‘लैब मित्रा’ को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी एवं प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर आशुतोष सिंह को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कृत धनराशि से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत सरकार में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत द्वारा ई-गवर्नेंस में जिला स्तर की पहल…
विधायक ने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्यो को पूर्ण कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश रोहनिया।मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंदवा चितईपुर स्थित मां बसंती वाटिका में मंगलवार को आयोजित शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से विधिवत हवन पूजन कर 22 करोड़ की लागत से 52 योजनाओं का फीता काटकर शिलापट्ट का अनावरण किया।रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ककरमत्ता वार्ड में 4,…
वाराणसी आज हरिश्चंद्र घाट स्थित चेतसिंह किला प्रांगण में अघोर पीठ हरिश्चंद्र घाट काशी द्वारा अघोर चतुर्दशी के पावन अवसर पर भजन संध्या “एक शाम महाकाल के नाम” में देश के प्रख्यात कलाकारों ने बाबा दरबार में अपनी हाजरि लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत पीठाधीश्वर उग्र चंडेश्वर कपाली कपाली बाबा ने परम् पूज्य अघोराचार्य अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम की 425 वी जयंती के अवसर पर बाबा के चित्र पर माल्यार्पण व भव्य आरती के साथ 11 ब्राह्मणों रुद्रशुक्त के सामूहिक पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर कपाली बाबा ने बताया कि बाबा कीनाराम भगवान शिव के अंश से उत्पन्न…
खंड शिक्षा अधिकारी काशी विद्यापीठ को दिया ज्ञापन। वाराणसी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ का प्रतिनिधि मंडल डॉ संजय गुप्ता ब्लॉक संयोजक काशी विद्यापीठ के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल से भेंट वार्ता की। भेंट वार्ता के क्रम में उनको पिछले हफ्ते पेंशन विकल्प पत्र त्वरित गति से निस्तारित करने व समस्त पत्रावलीयां जिले पर भेजने हेतु धन्यवाद एवम् आभार प्रकट किया।एफ एल एन प्रशिक्षण जो ब्लॉक संसाधन केंद्र काशी विघापीठ में संपन्न हो रहा था वह किन्हीं कारणों से अब जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ में चल रहा है। जिसका राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ…
