Author: admin
वाराणसी पंचकोसी मार्ग स्थित चंद्रा चौराहा पर आर्शीवाद वाटिका प्रांगण में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एवं बनारस बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मिस्टर एवं मिस उत्तर प्रदेश तथा मिस्टर बनारस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया।जिसमें मिस्टर एवं मिस उत्तर प्रदेश में 138 खिलाड़ियों तथा मिस्टर बनारस में 146 खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नेशनल जज मनीष कुमार राजेश गुप्ता योगेंद्र भाटी के पी त्यागी मोहम्मद समीर त्रिलोकी मोदनवाल बेलाल अहमद डॉ सुबाष चंद्र राजेश यादव चंद्रप्रकाश रजनीश यादव रहे।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ बॉडी बिल्डिंग…
आज फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद वाराणसी के फोटोग्राफरों ने वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी से भेंट करके एक ज्ञापन सौपा।विषय था वाराणसी के नवनिर्मित घाटों पर युगल/परिवारिक फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी हेतु छायाकारों को अनुमति प्रदान करने हेतु।महापौर जी के तरफ से जल्द से अनुमति प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी मिथिलेश उपाध्याय, वाराणसी अध्यक्ष विभाष दूबे, जोन मीडिया प्रभारी राजेश प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, कमलेश, दिनेश, जय किशन, प्रकाश, अमित, राजू, नवीन, कन्हैया, पंकज एवं उमेश सहित वाराणसी टीम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना के विद्युत विभाग में कार्यरत श्री रोहित यादव ने 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक बेंगलुरु में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 63वां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नाम चीन खिलाड़ियों के मध्य चोट से उबरने के बाद रोहित यादव ने कड़ी परिश्रम से उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 79.31 मी. भाला फेंक कर यह उपलब्धि अपने नाम किया। इससे पूर्व भी रोहित यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बरेका का नाम कई…
जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश वाराणसी। जिलाधिकारी एस०राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित अधिकारियों को शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया ।उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय कराएं।
वाराणसी में ई-रिक्शा चालकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अत्यन्त दयनीय हो गयी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से 2016 में वाराणसी में ई-रिक्शा की शुरूआत की थी, जिसे रोजगार के एक साधन के रूप मेंप्रोत्साहित किया गया था। कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए ई-रिक्शा एक आत्मनिर्भरता और.स्वावलम्बन का सशक्त माध्यम है। आज वाराणसी में 25,000 से अधिक ई-रिक्शा चालक.अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए इस पेशे पर निर्भर हैं। हालांकि, वर्तमान में इन ई-रिक्शा चालकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें प्रतिदिन की ई०एम०आई०, बैटरी चार्जिंग, वाहन रख-रखाव, और अन्य.खर्ची के लिए…
वाराणसी के अधिवक्ता राहुल राज के स्माजजिक कार्यों को देखते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन अमेरिका के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया है। अधिवक्ता राहुल राज वाराणसी के घौसाबाद के रहने वाले है और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र व छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे है। अधिवक्ता राहुल राज को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से शहर के लोगो में खुशी का माहौल है। बता दें कि ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन के द्वारा मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता राहुल राज को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर केसरी लाल वर्मा ( कुलपति, छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी ,…
ऐसा प्रतीत होता है कि विकास के नाम पर काशी की पहचान को लगातार नष्ट किया जा रहा है।नरेंद्र मोदी तो एक दिन यहाँ से चले जाएँगे, लेकिन काशी के धरोहरों, संस्कृति और इतिहास को गहरी क्षति पहुँचाकर ही जाएँगे। आज इसके खिलाफ भारत माता मंदिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के प्रांगण में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें काशी की काफी प्राचीन विश्व धरोहर जो विश्व पटल पर जानी जाती हैं।आज उन पर लगातार आक्रमण किया जा रहा है कहीं ना कहीं योगी सरकार को ध्यान देना चाहिए काशी एक प्राचीन अद्भुत नगरी है जिसमें काफी अच्छे-अच्छे विरासत…
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस व फोरेंसिक टीम राजातालाब। स्थानीय थाना अंतर्गत कचहरिया गांव में सोमवार की भोर में आम के बगीचे में लगभग 32 वर्षीय कैलाश पटेल नामक युवक आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई तथा पत्नी आंचल पटेल सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।घटना स्थल पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा तथा फोरेंसिक टीम ने घटना के बारे में जांच पड़ताल किया। पुलिस ने मृतक कैलाश पटेल की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
वाराणसी: भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा सचिव डॉक्टर रमा सिंह अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव जी के अध्यक्षता में भारत को जानो प्रतियोगिता 8 स्कूलों बेनीपुर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल सेठ राम जयपुरिया स्कूल गुरु नानक इंग्लिश स्कूल सनबीम वरूणा राघव राम वर्मा वाराणसी पब्लिक स्कूल संत अतुलानंद में आयोजित किया गया था यह प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग क्लास 6 से 8 क्लास के बच्चे वरिष्ठ वर्ग क्लास 9 से 12 क्लास के बच्चों के बीच में में कराया गया जिसमे लगभग 2349 बच्चों ने प्रतिभागान किया था।यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर होता है सार्थक इंटरनेशनल स्कूल में परिषद के सभी सदस्यों ने…
