Author: admin
भुवन चंद्र कुड़ाई प्रथम, अंकिता श्रीवास्तव द्वितीय और नित्यानंद शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया— इस तरह के कार्यक्रमों से संस्कृत को आमज़न एवं सरल भाषा बनाया जा सकता है– प्रो हरि प्रसाद अधिकारी.. सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में “संस्कृत सप्ताह” के अंतर्गत संस्कृत गीत/श्लोक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक संस्कृत गीतों की प्रस्तुति की।विजेताओं में–प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के भुवन चंद्र कुड़ाई प्रथम, अंकिता श्रीवास्तव द्वितीय और नित्यानंद शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मण्डल-निर्णायक की भूमिका में विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कुंज बिहारी द्विवेदी और डॉक्टर कुप्पा स्वामी विल्वेशरहे।कार्यक्रम की…
बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रहे हिंसा और अत्याचार के विरुद्ध हिंदू रक्षा समिति द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । इस संदर्भ में एक आवश्यक बैठक 21 अगस्त 2024 को समय 4 बजे सरोजा पैलेस , कबीरचौरा पर की गई जिसमें बनारस के सभी केंद्रीय व्यापार मंडल महानगर उद्योग व्यापार समिति , वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल , वाराणसी व्यापार मंडल , काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ,वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष /महामंत्री के साथ अन्य प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद…
वाराणसी। बैंक से रुपए निकालकर जा रहे व्यापारी को असलहे से आतंकित कर उसका 9.60 लाख रुपए लूटने के मामले में आरोपित को कोर्ट से राहत मिल गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (मनीष कुमार) की अदालत ने आरोपित राजेश यादव उर्फ फूटे को 25-25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व चंद्रबली पटेल ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार सिद्धगिरिबाग सिगरा निवासी वादी विश्वनाथ साह ने सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वादी अपने साथी…
काफ़ी दिनों से फ़रार चल रहा आरोपी सुहेल शाह ने अपने अधिवक्ता के श्री अबू हासिम के साथ किया आत्मसमर्पण। पॉस्को के मामले में फ़रार चल रहा अभियुक्त सुहेल शाह निवासी जंशा थाना जंशा जनपद वाराणसी को पॉस्को मेन माननीय न्यायाधीश अजय कुमार 3rd की अदालत में आरोपी सुहेल शाह को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया आरोपी सुहेल शाह ने अपने अधिवक्ता अबू हाशिम के माध्यम से कोर्ट में हाज़िर हुआ है।
वाराणसी। शहनाई के शहंशाह भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 18वीं पुण्य तिथि (बरसी) बुधवार को दरगाहे फातमान स्थित उनके मकबरे पर मनाई गई। उस्ताद के मकबरे पर परिजनों के साथ प्रशंसकों ने दुआख्वानी की गई। कब्र पर पुष्प चढ़ाने के बाद खिराज ए अकीदत पेश की गई। उनकी कब्र पर शहनाई की धुन भी गूंजी। उस्ताद के कब्र पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम,प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के पुत्र शांतनु राय,पूर्व सांसद भाजपा नेता डॉ राजेश मिश्र आदि भी पहुंचे और कब्र पर अकीदत से पुष्प चढ़ाया।
डेंगू आदि की रोकथाम के लिए की जा रहीं निरोधात्मक कार्यवाई एक अगस्त से अब तक 22 हजार से अधिक घरों में हुईं जांच मच्छरों का लार्वा पाये जाने पर 91 घरों को दिया गया नोटिस वाराणसी। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रभावी कार्यवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को डूडा के सहयोग से 30 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स मिले हैं जो नगर के पूर्व से चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्रों यानि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में घर–घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। जिन घरों में बार – बार…
कुल 47000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन लगभग 8000 घरों को सौर संयंत्रों से जोड़ा गयावाराणसी पी. एम. सूर्य घर माडल ने दी देश को नई राहवाराणसी।आज दिनांक 20 अगस्त,2024 को अक्षय उर्जा दिवस के अवसर पर सूर्य शक्ति समागम समारोह 2024 कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया जिसमे जिलाधिकारी वाराणसी एवं “मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी” द्वारा “पी. एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” में हो रहे क्रियान्वन हेतु समस्त हितधारको को सराहा गया और वाराणसी में कर्यक्रम को क्रियान्वित करने हेतु सृजित वाराणसी माडल का विमोचन जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु नागपाल एवं…
अधिकारी जनपद की बेहतर रैंकिंग के लिए योजनाओं में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी सभी विभागाध्यक्ष अपने स्तर से विभाग की योजनाओं की स्वयं करें समीक्षा:डीएम वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल से प्राप्त विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न 28 विभागों की 75 योजनाओं की ग्रेडिंग के अनुसार बिंदुवार समीक्षा की गई।मुख्यमंत्री डैशबोर्ड सरकार द्वारा जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए बनाया गया है। इसमें संबंधित विभागों की योजनाओं की ग्रेडिंग के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। पशुधन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अंडा उत्पादन व…
नई दिल्ली। व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स करते हैं। मेटा यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लेकर आती रहती है। हाल ही में कंपनी ने प्राइवेसी चेकअप का फीचर रोल आउट किया था। इस बीच मेटा अपने चैटिंग एप के प्राइवेसी में बड़ा अपडेट करने जा रही है। इससे यूजर्स का मोबाइल नंबर सुरक्षित रहेगा। अनजान लोगों से नंबर छुपा सकेंगे। नंबर नहीं करना पड़ेगा शेयरWABetaInfo के अनुसार, मेटा जल्द ही बड़ा अपडेट लेकर आने वाली है, जिससे अपना नंबर किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जगह यूजर नेम सेट कर…
केन्द्रीय प्रवेश समिति की बैठक में हो सकता है फैसला,कल जारी होगी UG की दूसरी सूचीबीएचयू में पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि इस बीच पीजी पाठ्यक्रमों में खाली रह गईं लगभग 600 सीटों को भी भर लेने का प्रयास बीएचयू प्रशासन कर रहा है। सीयूईटी पीजी परिणाम जारी होने के बाद बीएचयू में जुलाई से ही पीजी विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। पिछले सत्र में पीजी विषयों में लगभग दो हजार सीटें खाली रह गई थीं। 600 खाली पड़े सीटों को भरेगा बीएचयू केंद्रीय प्रवेश समिति ने इस बार सभी…
