Author: admin

वाराणसी: 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के तत्वाधान में बीएचयू परिसर वाराणसी स्थित तरणताल में आज 27वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रासकन्ट्री प्रतियोगिता-2024 का शुभारंभ आयोजन सचिव, पंकज कुमार पांडेय, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी पूर्वी जोन की विभिन्न 10 वाहिनियों से (4वीं वाहिनी, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं तथा 48वीं वाहिनी) से कुल 249 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।पीएसी अंतर वाहिनी के विभिन्न ‘टीम मैनेजर्स’ से मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। ‘मार्च पास्ट’ की कार्यवाही बैण्ड की सुमधुर धुन…

Read More

सीएमओ की अपील – प्रतिदिन पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनकर जाएं स्कूल वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से समस्त निजी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि प्रतिदिन छात्र-छात्राए पूरी बाजू की शर्ट, फूल लेंथ की पैंट, जूता मोजा पहन कर विद्यालय आएं। वर्तमान मानसून एवं डेंगू संचरण काल को लेकर जागरूक व सतर्क रहने की आवश्यकता है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि डेंगू एवं मलेरिया के वर्तमान संचरण…

Read More

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव अपने निरीक्षण यान से आज 07 अगस्त ,2024 को सीवान-हथुआ-पंचदेवरी रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण कर रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं इस रेल खण्ड पर संरक्षा का निरीक्षण किया । विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सिवान-हथुआ-पंचदेवरी रेल खण्ड का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने किमी 10/16 पर स्थित समपार फाटक सं 10 पर बने (लिमिटेड हाइट सब वे ) अंडर पास का निरीक्षण किया और संबंधित को जल जमाव का स्थाई हल निकालने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने गाड़ियों के सुचारू…

Read More

वाराणसी परम पूज्य संत पंजाबी महाराज के जन्मोत्सव पर लोककल्याणार्थ रामजानकी मठ ट्रस्ट अस्सी में महामंडलेश्वर संत राजकुमार दास की सत्यप्रेरणा से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक,सहस्त्रार्चन व महामृत्युंजय जाप का आयोजन पूरे धार्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। पूर्वाह्न में पंडित उमाकांत याज्ञिक के आचार्यत्व में 11 वैदिक वि‌द्वानों एवं मठ के बटुकों द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का गणेश पूजन के बाद पंचामृत दूध दही घी शहद व शर्करा से स्नान कराया गया।तत्पश्चात अंगवस्त्रम व सुगंधित फूलों फलो मिष्ठान्नों द्वारा भगवान शिव का सामुहिक महाअभिषेक व आरती कर विश्वकल्याण व…

Read More

Varanasi: पिछले तीन माह से गुमशुदा नाबालिग किशोरी ‘ खुशी पाल ‘ के मामले में महिला संगठनों ने जिला मुख्यालय पर मार्च निकालकर प्रतिरोध जताया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही की माँग की। पुलिस की लेटलतीफ कार्यवाही से क्षुब्ध दख़ल और ऐपवा सङ्गठन ने मार्च और सभा के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन पत्र सौंपा और कार्यवाही की मांग करी। शास्त्री घाट पर सभा आयोजित की गई जिसमें खुशी पाल के लापता होने के मामले में न्याय की मांग की गई। सभा में वक्ताओं ने खुशी पाल के मामले में पुलिस प्रशासन की लापरवाही…

Read More

वाराणसी। आज जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन के दौरान जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की सुनवाई सम्मान जनक ढंग से करें।सभी अधिकारी जनसुनवाई की अवधि में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में मौजूद रहें।

Read More

बांग्लादेश में फंसे लोगों की होगी वतन वापसी बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में उथलपुथल और घमासान मचा हुआ है। आरक्षण के खिलाफ छात्रों का आंदोलन इतना उग्र हो गया कि उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के आवास पर भी हमला कर उस पर कब्जा कर लिया था।हालांकि अब बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो चुका है। बांग्लादेश में मंगलवार रात अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद पर नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की नियुक्ति की गई। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों से वार्ता के बाद यूनुस की नियुक्ति की घोषणा…

Read More

वाराणसी: मां विंध्यवासिनी पदयात्रा समिति वाराणसी द्वारा विगत सैकड़ो वर्षों से लगातार जारी विंध्यवासिनी पदयात्र आज श्री बाल माता मंदिर देवीकोठा लक्खी चौतरा से महंत दीपक बहल राजू गुरु संजय अरोड़ा सुमन मोहाले विनय शंकर रवि महंत बब्बू हरि खन्ना कुंदन गुरु राहुल शर्मा विकी मेहरा कैलाश पन्नालाल विकास मेहरोत्रा सबरंत ने 11:00 बजे पूजन के उपरांत प्रारंभ हुई।शहर पर जबरदस्त बरसात के बीच में मां के भक्तों में गजब का उत्साह था।श्री बाल माता का श्रृंगार एवं दिवंगत महंतो को श्रद्धांजलि देने के बाद ढोल नगाड़े बजे के साथ मां का जयकारा लगाते हुए मां भद्रकाली मंदिर में ज्योति…

Read More

वाराणसी। शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बी.पी.एड. एवं एम.पी.एड. (प्रथम सेमेस्टर) सत्र 2023–24 के विद्यार्थीयों का शैक्षणिक भ्रमण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम ने विभाग के समक्ष किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्व के विशालतम साधना केन्द्र स्वर्वेद मन्दिर उमरहा का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने मंदिर के इतिहास एवं उसके विहंगम योग केन्द्र में होने वाली ध्यान क्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यार्थियों ने मेडिटेशन क्रिया के द्वारा ध्यान के लाभ को समझने का प्रयास किया। इसके बाद मनोरंजनात्मक खेल…

Read More

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में तैयारियों के मद्देनजर हुई बैठक वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह की तैयारियों मद्देनजर बैठक सम्पन्न हुई। कुलपति ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा अनुरूप “काकोरी ट्रेन एक्शन” की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर काशी विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों में विभन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन प्रेरणा की बात है। काकोरी ट्रेन एक्शन के स्वतंत्रता सेनानी काशी विद्यापीठ से भी जुड़े थे, यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।…

Read More