Author: admin
वाराणसी: नेशनल इक्वल पार्टी अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री से मांग किया है कि विनेश फोगाट के मामले में फ्रांस की सरकार से बात करे। भारत की ताकत का ऐहसास कराने का समय आ गया है। खेल मंत्री विदेश मंत्री को भी बात करनी चाहिये। देश अपने को अपमानित महसूस कर रहा है।
Varanasi: श्री अग्रसेन कन्या पी .जी.कॉलेज, में सावनोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल एवं प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रहीं हैंl कार्यक्रम का प्रारंभ मेहंदी प्रतियोगिता से किया गया lयह कार्यक्रम महाविद्यालय के संगीत विभाग एवं सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया निर्णायक मंडल में मानविकी संकाय की डीन प्रो आभा सक्सेना एवं गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता डा शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं l कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग की अध्यक्ष एवं सांस्कृतिक केंद्र की समन्वयक डा अपर्णा शुक्ला, डा वेणु…
वाराणसी सामाजिक संस्था किशोर रोटी बैंक द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्कृष्ट समाजसेवियों को किशोर कर्मवीर सम्मान दिया गया इसी कड़ी में वाराणसी सिगरा थाना निवासी समाजसेवी रंजीत राजपाल को किशोर रोटी बैंक प्रमुख निहारिका सिंह द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु किशोर कर्मवीर सम्मान दिया गया उक्त मौके पर समाजसेवी रंजीत राजपाल ने पत्रकारों से बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही किशोर रोटी बैंक को मैं विगत एक दशक से जान रहा हूं और उनके द्वारा और साधारण व अतुलनीय योगदान किया जा रहा है। आज मुझे इस…
वाराणसी विधि विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को स्वामी विवेकानन्द योजना उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एल एल.एम. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके डिजिटल ज्ञानार्जन पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. शिल्पी गुप्ता सहा प्रोफेसर डॉ. हंसराज डॉ. रामजतन प्रसाद पवन कुमार सिंह सोमेश सिंह कठेरिया सुरेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहें।
वाराणसी: पूर्वी उपनगर बरेका रेल सुरक्षा बल बैरक के पास नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा उद्यान विभाग के सहयोग से बृहद रूप से एक पेड़ मां के नाम लगाओ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरेका के प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ला मुख्य संरक्षा अधिकारी एस. बी. पटेल मुख्य यांत्रिक इंजीनियर क्यू एम एस रामजन्म चौबे उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एम. पी. सिंह मुख्य वार्डन मारकण्डेय मिश्रा व नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ निरीक्षक सम्पूर्णानन्द मिश्रा सुधीर कुमार दुबे सुनील कुमार उमेश श्रीवास्तव अजय कुमार राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित नागरिक सुरक्षा…
वाराणसी: प्रदेश व्यापी आन्दोलन के क्रम में आज सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग मण्डल वाराणसी के सभी सदस्यों द्वारा मण्डलायुक्त वाराणसी के समक्ष धरना दिया गया तथा प्रमुख अभियन्ता परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० लखनऊ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री उ०प्र० सरकार को ज्ञापन मण्डलायुक्त वाराणसी के माध्यम से दिया गया एवं अपनी समस्याओं का हल करने की मांग की गई।प्रमुख अभियन्ता परियोजना द्वारा सदस्यों की समस्याओं पदोन्नति स्थायीकरण ज्येष्ठता निर्धारण ए०सी०पी० सेवा जोड़ने आदि का वर्षों से निस्तारण नही करके मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से प्रताडित किया जा रहा…
वाराणसी: भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष 7 अगस्त को पूरे भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जाता है। इस सम्बन्ध में जैसा कि विदित है कि स्वदेशी आन्दोलन की शुरुआत 7 अगस्त 1905 को हुई थी जिसमे स्वदेशी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विदेशी वस्त्रों की होली जलाई गयी थी तथा देश के जनमानस से स्वदेशी वस्त्रों का उपयोग करने का आवाहन किया गया था। स्वदेशी अंदोलन को चिन्हित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रथम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुरुआअत चेन्नई में की गयी थी। इस दिवस को…
वाराणसी: फेफड़े की बीमारी व फेफड़े के कैंसर के बढ़ते मरीज को देखते हुए ब्रह्मराष्ट्र एकम के संयुक्त तत्वावधान में पे टी एम द्वारा व ब्रह्मराष्ट्र एकम के सहयोग से वाराणसी के चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल व वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया गया। यह कार्य लोगो के जीवन एवं उनके स्वास्थ्य सुधार को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में ब्रह्मराष्ट्र एकम संस्था के संस्थापक डॉ सचिन सनातनी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में लाखों लोगों ने ऑक्सीजन ना होने के चलते अपने जीवन को खो दिया। इस महामारी…
वाराणसी: थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत 04/05अगस्त 2024 की रात में राजातालाब तहसील गेट से आगे मोहनसराय की तरफ सोनालिका ट्रैक्टर व ट्राली पर लदे तार को चोरी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0154/2024 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। मामले का सफल अनावरण करने हेतु थाना राजातालाब पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी ।इसी क्रम में 06अगस्त 2024 को मुखविर की सूचना पर मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विकास यादव पुत्र चुन्नीलाल यादव, विशाल विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा को…
