Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » फ्लिपकार्ट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया
Uncategorized

फ्लिपकार्ट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया

adminBy adminMonday, 9 September 2024, 18:29 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी:भारत के घरेलू ईकॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस में कदम रखने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी एवं टूल्स प्रदान करते हुए स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को सशक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान माननीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार के कलेक्टर/डीएम प्रियांक मिश्रा और फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार उपस्थित रहे।
इस साझेदारी को लेकर फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट ने पूरे भारत में 18 लाख से ज्यादा आजीविकाओं पर सकारात्मक प्रभाव डाला है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से विकास के नए अवसर प्रदान करते हुए स्थानीय कारीगरों एवं महिला उद्यमियों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम कारीगरों, एमएसएमई, एसएचजी, महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों और देशभर के शिल्पकारों की आजीविका को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ पूरे भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने और आजीविका के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज की कार्यशाला को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम खुश हैं और आगे भी हम मध्य प्रदेश एवं पूरे देश में एमएसएमई इकोसिस्टम के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर सृजित करने के लिए समर्पित रहेंगे। फ्लिपकार्ट समर्थ के माध्यम से हमारा लक्ष्य उन्हें जरूरी जानकारी, टूल्स एवं राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्रदान करना है, जिससे उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिले।’
माननीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा, ‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि ग्रामीण महिला कारीगरों, शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों को ई-कॉमर्स में कदम बढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी प्रदान करते हुए हम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ उनके लिए विकास के नए अवसर सृजित कर सकते हैं। आज की कार्यशाला में फ्लिपकार्ट द्वारा प्रदान किए गए दिशानिर्देश एवं संसाधन बहुत लाभकारी रहे हैं और इनसे सीखने का व्यापक अनुभव मिला है। हमें उम्मीद है कि इससे इन सभी को अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को बढ़ाने और अपनी सफलता को गति देने के लिए जरूरी कौशल मिला है।’
स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता के लिए स्थानीय समुदायों की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के धार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस की ऑफरिंग्स से जुड़ी अधिकतम जानकारियों पर फोकस करते हुए कार्यशाला का उद्देश्य शिल्पकारों, बुनकरों और कारीगरों के वंचित समुदाय को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्रदान करना रहा। एनआरएलएम के साथ साझेदारी में फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में धार से 100 से ज्यादा ग्रामीण महिला उद्यमियों, सूक्ष्म उद्यमों और महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने हिस्सा लिया।
फ्लिपकार्ट समर्थ 2019 में लॉन्च की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य ई-कॉमर्स के माध्यम से एमएसएमई, कारीगरों और वंचित समुदायों के लिए विकास के नए अवसर सृजित करना है। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य वंचित स्थानीय समुदायों एवं उद्यमों को एक समावेशी, राष्ट्रव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना और उन्हें बेहतर आजीविका कमाने की क्षमता पाने में सहयोग करना है। राज्य एवं केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों और देशभर में अन्य निकायों के साथ रणनीतिक गठजोड़ के माध्यम से फ्लिपकार्ट समर्थ कार्यक्रम के तहत व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

Views: 206
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एनएसई बुल की प्रतिष्ठित प्रतिमा का उद्घाटन किया और एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की
Next Article आशीर्वाद बीकानेरी बेसन ने रूपाली गांगुली के साथ मिलकर की एक खास पहल

Related Posts

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.