Author: admin
लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव से मिले, 30 मिनट तक चली बातचीतयूपी सरकार में सीएम योगी और केशव मौर्य के बीच खींचतान बढ़ती दिख रही है। अब मंत्री भी गुटबाजी में शामिल हो रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव की राह पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी चल पड़े हैं।सोमवार को सीएम की राजभर को बैठक में बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे, बल्कि केशव मौर्य से मिलने चले गए। उन्होंने 30 मिनट तक केशव से मुलाकात की।हालांकि, राजभर ने केशव से किस मुद्दे पर बात की। इसे मीडिया कर्मियों से शेयर नहीं किया। राजभर और केशव से मुलाकात को…
11 खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका 2 दिन का वेतन, मांगा स्पष्टीकरणवाराणसी में स्कूलों का कम निरीक्षण होने पर BSA ने सख्ती दिखाई है। बीएसए डॉ अरविंद पाठक ने 11 खंड शिक्षा अधिकारियों का दो दिन का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया।इसमें हरहुआ और पिंडरा के खंड शिक्षा अधिकारियों ने जून के महीने में एक भी स्कूल का निरीक्षण नहीं किया है। हर महीने करना है 40 विद्यालयों का निरीक्षण बीएसए डॉ अरविंद पाठक ने बताया- शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी को हर महीने 40 विद्यालयों का निरीक्षण करना है।…
वाराणसी: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा परिषद में सपा का पक्ष मजबूती से रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। एमएलसी लाल बहादुर यादव को विधान परिषद में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विधान परिषद के उप नेता सदन मुख्य सचेतक और सचेतक के नामों की भी घोषणा कर दी है।वाराणसी कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव काशिपुत्री ने पार्टी द्वारा किए गए इन निर्णयों का स्वागत किया व 2024 विधानसभा चुनाव के लिए उपयोगी बताया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा एमएलसी…
वाराणसी: इस सत्याग्रह में देश भर के गांधीजन एवं लोकतांत्रिक विचारधारा के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह कार्यक्रम सरकार के अवैध कब्जे के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि एक वर्ष पहले वाराणसी एवं रेल प्रशासन ने प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर आचार्य विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित राजघाट परिसर एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रयास से निर्मित विश्व स्तरीय शोध केंद्र गांधी विद्या संस्थान को षडयंत्र पूर्वक कब्जा कर लिया और इसके अधिकांश भवनों को बिना किसी अदालती आदेश के गैरकानूनी तरीके से गिरा दिया। बनारस के आला अधिकारियों ने यह झूठ भी फैलाया…
वाराणसी में सावन महोत्सव का उत्साह चरम पर है। काशी का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है, और जलाभिषेक के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सभी श्रद्धालुओं की एक ही मनोकामना है – काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक। मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक के दिशा-निर्देशन में, पूरे सावन भर श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए एनडीआरएफ बचाव कर्मियों को वाटर एम्बुलेंस, गोताखोर, पैरामेडिक्स, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और अन्य अत्याधुनिक बचाव…
वाराणसी: वाराणसी समाजशास्त्र विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को पी एच.डी. के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश झा अध्यक्ष संस्कृत संवर्धन समिति संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा एवं प्रिंसिपल केंद्रीय कॉलेज वाराणसी रहे। उन्होंने लाभान्वित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि अपने विषय से संबंधित पाठ्य सामग्रियों के लिए टैबलेट का उपयोग करें।स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा ने किया। इस अवसर पर समाजविज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह प्रो. भारती रस्तोगी प्रो. तेज बहादुर सिंह डॉ. जयप्रकाश यादव डॉ. सुरेंद्र कुमार डॉ. मनीषा डॉ. संजय कुमार सोनकर डॉ. चंद्रशेखर रविदास प्रशांत सिंह…
वाराणसी: प्रति वर्ष की भाॅती सावन के प्रथम सोमवार को सपाईयो ने श्रद्धालुओ को फलाहार वितरीत किया। सपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ किसमिस गुरू के नेतृत्व मे आदेश पैलेस के अधिष्ठाता आदेश मिश्रा एवं अदिती मिश्रा अपने गोलक्क के पैसे को एक वर्ष एकत्र कर प्रति वर्ष प्रत्येक सोमवार को सावन माह मे श्रद्धालुओ को फलाहार वितरीत करते है। आज बाॅफाटक स्थित आदेश पैलेस होटल के समीप सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने समाजवादी साथीओ के साथ श्रद्धालुओ को फलाहार मे पकौड़ी एवं आलूदम के साथ सिकंजि बाॅटा। प्रातः आठ बजे से फलाहार श्रद्धालुओ मे…
वाराणसी: तमाम मस्लकों के उलमा ए किराम का प्रोग्राम इस्लाहे मुआशरा इत्तेहाद ए उम्मत के सिलसिले वार प्रोग्राम के तहत मुन्अक़िद हुआ जिसमें कौंसिल के उलमा ए किराम ने इस्लाहे मुआशरा के तहत अपने अपने मौज़ूवात पर खिताब किया। इज्लास की सदारत शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी साहब ने किया और *मौलाना जियाउर्रहमान ज़ियाई साहब ने इस्लाम में ख़्वातीन का मक़ाम और मौजूदा समाजी निज़ाम मौलाना ज़ायर हसन ईमानी साहब ने निकाह-वलीमा से मुतालिक इस्लामी अहकाम और मौजूदा सूरत ए हाल मौलाना मोहम्मद इमरान सलफ़ी साहब ने मुसलमानों में इत्तेहाद और अख़्लाक़ की अहमियत पर ख़िताब किया। मुफ्ती अब्दुल बातिन…
वाराणसी: जूनियर आयु वर्ग मे उत्तर प्रदेश टीम और सीनियर आयु वर्ग मे पशिम बंगाल की टीम का दबदबाएशिया पैसिफिक कप 2024 ताइपे के संभावित खिलाडियो मे उत्तर प्रदेश के 7 खिलाडियो का चयन।वर्ल्ड पुलिस एवं फायर खेल 2025 मे डार्टस खेल के लिए पुलिस कप 2024 के नागालैंड के इंपेक्टर लीमा लोतशि ने स्वर्ण पदक जीता, इसी वर्ग मे उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल विवेक कुमार ने रजत पदक जीता और कांस्य पदक महारास्ट्र पुलिस के एस एल बालू चावं ने जीता।दिनांक 20-22 जुलाई 2024 को काशी विश्वनाथ की भूमि वाराणसी मे होटल रेजेंसी मे 22वी नेशनल रंकिंग डार्टस चैंपियनशिप…
वाराणसी:आज खोजवा वार्ड के नागरिकों ने अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में वाराणसी नगर निगम वाराणसी पर प्रदर्शन किया और अपर नगर आयुक्त को अपनी मांगों का पत्रक सौंपा।इस मौके पर अविनाश मिश्रा ने कहा कि नगर निगम में चतुर्दिक दुवस्था एवं अराजकता का बोलबाला है। मुख्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद के स्वच्छता अभियान का पूरी तरह से माखौल नगर निगम वाराणसी द्वारा उड़ाया जा रहा है। सीवर लाइन ध्वस्त है और पूरे नगर निगम क्षेत्र में जगह जगह मलबे का अंबार लगा हुआ है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस दुर्व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। नगर निगम के…
