Author: admin

वाराणसी: इस अवसर पर कई स्थानों से संत महंत अवं भक्त हंस जनों का आगमन हुआ। सभी लोगो ने आज के दिन गुरु की पूजा आरती का दर्शन लाभ प्राप्त किया और अपनी श्रद्धा भक्ति को समर्पित की। गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति है। सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का अर्थ अन्धकार या अज्ञान और रू का अर्थ प्रकाश अन्धकार का निरोधक। अर्थात् अज्ञान को हटा कर प्रकाश ज्ञान की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता हैं। गुरू की कृपा से ईश्वर का साक्षात्कार…

Read More

वाराणसी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारी वाराणसी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुआ।सबके लिए पुरानी पेंशन बहाली तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने एनओसी विहीन स्थानांतरण चिकित्सा सुविधा दिलाने सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय वाराणसी पर लगातार आज तीसरे दिन भी 2 बजे से 5 बजे तक धरने पर शिक्षक बैठे रहे। धरने का समापन जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी को पत्रक सौंपकर किया गया।अवधेश कुमार राजीव कुमार सिंह राणा प्रताप सिंह अभय नारायण…

Read More

वाराणसी: टूरिस्ट टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह बयान जारी करते हुए यातायात उपायुक्त वाराणासी द्वारा जारी यातायात व्यवस्था पर कड़ा विरोध किया है।शशिप्रताप सिंह ने कहा कि वारणसी दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल है। जहाँ विदेशी सैलानियों की संख्या आती है ऐसे में टूरिस्ट बसो को शहर के सभी होटलों में आने जाने की छूट होनी चाहिये अन्यथा इसका असर वाराणसी की अर्थव्यवस्था पर तथा लोकल रोजगार पर पड़ेगा।अगर यातायात उपायुक्त टूरिस्ट बसो के साथ न्याय नही करते है तो चक्का जाम करने पर मोटर मालिक मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी यातायात विभाग पर होगा।

Read More

वाराणसी: अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने प्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया। श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग लगाने के साथ आयोजित इस प्रसाद वितरण शिविर का लाभ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्राप्त किया।प्रसाद वितरण में अरुण मिश्रा अनिल द्विवेदी शशि द्विवेदी कैलाश द्विवेदी शिवांश प्रतिमा त्रिपाठी राहुल पांडेय तुषार पांडे य शुभम अग्रवालका विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन संतोष अग्रवाल कर्णघंटा राजेंद्र अग्रवाल माड़ी वाले गिरधर दास अग्रवाल मद्रास…

Read More

जन-सामान्य और किसानों के द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए साधारण मिट्टी के खनन को लेकर योगी सरकार ने दिया निर्देश तहसील और थानों के कर्मियों से निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा, अनुमति होने पर नहीं कर सकेंगे परेशान 100 घन मीटर से अधिक के खनन और परिवहन के लिए अनिवार्य होगा परमिट, ऑनलाइन आवेदन पर जिलाधिकारी द्वारा दिया जाता है अनुमोदन सरकार का स्पष्ट निर्देश, किसी भी दशा में प्रदेश से मिट्टी की खुदाई कर दूसरे प्रदेश में परिवहन की नहीं दी जाएगी अनुमति लखनऊ, 20 जुलाई। जन सामान्य और अन्नदाता किसानों के द्वारा साधारण मिट्टी…

Read More

अभियान में धर्मशाला पर किये गये अवैध कब्जे को कराया मुक्त Varanasi: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी वरूणापार अनिल यादव के नेतृत्व में पांचो पण्डवा स्थित शिवपुर थाने के पास रामभट्ट तालाब पर किये जा रहे कब्जे पर नगर निगम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये हो रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। नगर निगम को काफी दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कथित बाबा के द्वारा तालाब की भूमि को कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर नगर निगम द्वारा संज्ञान लेते हुये भूमि की पैमाइश…

Read More

सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया धाम में इस वर्ष बार पहली बार सेल्को द्वार से भी दर्शनार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था की गयी है वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए तैयारियों का रिहर्सल किया गया। मंडलायुक्त द्वारा 22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास के दृष्टिगत मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गयी। उन्होंने भारी भीड़ के दृष्टिगत पीने के पानी, टॉयलेट, चिकित्सकीय व्यवस्था, साफ-सफाई के उचित प्रबंध के साथ…

Read More

वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत सभी जन भागीदारी के साथ अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं- मा मंत्री हमारे जीवन में वृक्ष का बड़ा ही महत्व है। वृक्ष के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है- अनिल राजभर वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ी की चिंता करते हुए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना होगा- मा मंत्री वाराणसी। वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उ0 प्र0 सरकार अनिल राजभर की अध्यक्षता में विकासखंड सेवापुरी के ग्रामसभा गद्दोपुर ग्रामसमाज (गोशाला भूमि) पर वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मा मंत्री ने…

Read More

” उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी पौधारोपण के तहत नमामि गंगे ने विद्यार्थी बच्चों के साथ रोपे पौधे ” Varanasi: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 20 जुलाई को आयोजित प्रदेशव्यापी पौधारोपण के तहत नमामि गंगे ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया । पौधे धरा के आभूषण ही नहीं प्राणदाता भी हैं इसी सोच के साथ कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरचौरा में आयोजित कार्यक्रम में नमामि गंगे के सदस्यों के साथ शिक्षक व बच्चों ने पूरे परिसर में पौधारोपण किया। छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि पौधों का रोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। इस दौरान…

Read More

Varanasi। आज कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे संग विद्यामठ पहुचकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की धर्मपत्नी रीना राय अपने पुत्री संग आशीर्वाद प्राप्त की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की धर्मपत्नी रीना राय ने कहा की पूज्यनीय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की के चरणों में हम शीश नवाते है महाराज हमेशा देश समाज धर्म अध्यात्म और परमार्थ के लिए समर्पित रहते है महाराज जी अपने अध्यात्म के साथ देश और समाज के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है स्वामी जी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया की जगतगुरु शंकराचार्य जी के चार दिवसीय काशी प्रवास…

Read More