Author: admin
1-आगामी लोकसभा चुनाव-2024 हेतु आने वाले पुलिस बल के ठहरने,बिजली,जनरेटर एवं मूल भूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये मूलभूत सुविधाओं को समय से दुरुस्त करा लिया जाये |2-विगत विधानसभा/लोकसभा निर्वाचन के दौरान विधानसभा वार निर्वाचन के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरुद्द निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये|3-आर्म्स एक्ट,आबकारी अधिनियम, गुण्डा एक्ट,जिला बदर की बृहद स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये|4-थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन करा लिया जाये तथा उनके विरुद्द निरोधात्मक कार्यवाही की जाये|5-थाना क्षेत्र के ड्रग्स माफियाओं एवं शराब माफियाओं का थानावार चिन्हीकरण करवाते हुये उनके विरुद्द कार्यवाही सुनिश्चित की…
Varanasi: रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (उत्पादन इकाई ) संजय कुमार पंकज ने बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम बरेका आगमन पर प्रशासन भवन में महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने संजय कुमार पंकज से मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।तत्पश्चात संजय कुमार पंकज ने बरेका के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप, लोको टेस्ट शॉप, इंजन शॉप एवं टर्बो शॉप का गहन निरीक्षण किया। कर्मशाला में निरीक्षण के दौरान संजय कुमार पंकज ने विद्युत एवं डीजल रेल इंजन की उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही अन्य तकनीकी विषयों के साथ ही लोको…
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्राइमरी स्कूल ग्राम घमहापुर के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त कोमल कुमार वर्मा पुत्र ज्ञानचन्द्र वर्मा, नि0 ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 77/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत…
नगर आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Varanasi: वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर गिम के राजस्व वसूली हेतु नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आज सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नगर निगम स्थित मीटिंग हाल में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में होने वाले कर-करेत्तर की वसूली पर कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा उनको आवंटित क्षेत्रों के सभी भवनों को डायरी में अंकित करते हुये शेष अनमैच्ड भवनों का शत प्रतिशत मिलान कर लें, इसे सभी राजस्व निरीक्षकों को 30 अप्रैल 2024…
रेलवे के अधिकारियों व जवानों द्वारा अधिकारी क्लब में विदाई समारोह का आयोजन किया गया वाराणसी -वाराणसी डा. अभिषेक, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/पूर्वोत्तर रेलवे/वाराणसी का पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मण्डल से दक्षिण रेलवे के तिरूच्चिरापल्ली मण्डल मेंं स्थानान्तरण हो गया है। इनके स्थानान्तरण की खुशी मेंं रेलवे सुरक्षा बल के जवानोंं द्वारा अधिकारी क्लब/वाराणसी मेंं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, उक्त समारोह मेंं विनीत कुमार श्रीवास्तव, मण्डल रेल प्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे/वाराणसी के साथ-साथ मण्डल के सभी शाखाधिकारियोंं द्वारा तथा रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियोंं एवं बल सदस्योंं द्वारा पूरे मनोयोग के साथ विदाई दी गयी। ये दिनांक ०८.०१.२०२१ को वरिष्ठ…
टीवी चैनल्स, बल्क मैसेजिंग, सिनेमा हाल में प्रसारित खबर, इ-पेपर, सोशल साइट्स इत्यादि पर बारीकी से नजर रखी जाये: जिला निर्वाचन अधिकारी सभी एआरओ भी पेड न्यूज पर सतर्क दृष्टि रखेंगे : जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने समिति में सोशल मीडिया एक्सपर्ट रखने को आदेशित किया वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत पेड न्यूज व एमसीएमसी के संबंध में बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही…
वाराणसी: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने व गौकशी बंद कराने हेतु कृतसंकल्पित परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती 1008 महाराज के संकल्प के पूर्ण होने की मंगलकामना को लेकर आज शंकराचार्य जी महाराज में मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के नेतृत्व में भक्तों भक्तों शक्तिपीठ जहां सती माता का नाभि गिरा था वहां जाकर दर्शन पूजन किया।जिसके अनन्तर उड़ीसा की अधिष्ठात्री देवी कटक चंडी जिनकी उड़ीसावासी जीवित देवी के रूप में पूजन करते हैं वहां भी जाकर दर्शन पूजन किया।साथ ही छतिया मठ जिसकी धर्मग्रन्थों में मान्यता है कि जब जगन्नाथ जी का मंदिर समुद्र में डूब जाएगा…
गंगा स्वच्छता की बात पर जुड़े हाथ से हाथ गायघाट पर गुंजा- सबका साथ हो गंगा साफ हो वाराणसी: गुरुवार को नमामि गंगे वाराणसी महानगर के तत्वावधान में गायघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।संस्था के सदस्यों को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित गंगा निर्मलीकरण हेतु अब तक के किये गए कार्यों पर आधारित त्रैमासिक पत्रिका, मैगज़ीन कैलेंडर सहित टीशर्ट कैप आदि का वितरण किया गया।नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में गंगातट पर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला का निर्माण कर गंगा स्वच्छता के नारे ‘सबका साथ हो, गंगा साफ हो’…
वाराणसी। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बुधवार को लालपुर आवासीय योजना में कराए जा रहे आरीसी डीप ड्रेन एवं केसी ड्रेन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। वहीं 30 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। वीडीए उपाध्यक्ष ने कुछ दिनों पूर्व भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उस दौरान निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद काम की गति मिली। इस पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था मे. सहस्त्राब्दी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर…
हमारे देश का इतिहास रहा है कि इस देश के चक्रवर्ती राजाओं ने अपने प्राण देकर भी गौ की रक्षा की है। असल में हिन्दू वही है जो सही और गलत का विचार करके आगे बढे। जो बिन विचारे आगे बढे वह हिन्दू नहीं। गौ के सन्दर्भ में यही बात विशेष रूप से लागू होती है। उक्त बातें परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ ने आज शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में कही। उन्होंने सत्पात्र एवं कुपात्र को दान देने के परिणाम के सन्दर्भ में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्पात्र को दान करने से सम्पत्ति…
