Author: admin

महाप्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आतंकवाद की विनाशकारी प्रकृति के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सद्भाव, भाईचारे, शांति, एकता और मानवता की विशेषता वाली दुनिया को बढ़ावा देना है। यह दिन आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और इन मूल्यों को कायम रखने वाले समाज को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है।इस अवसर पर महाप्रबंधक के साथ समस्त प्रमुख विभागाध्यक्षगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मानव जीवन मूल्यों को नुकसान पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने, आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा…

Read More

संस्कृत विवि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर मंगलवार को शहर के कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा जबकि कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। यह व्यवस्था अपराह्न तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक लागू रहेगी।ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार गिलट बाजार तिराहा से वाहन भोजूबीर तिराहा नहीं जाएंगे। इन्हें सेन्ट्रल जेल रोड, शिवपुर बाजार भेजा जायेगा। भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस आने वाले वाहन शिवपुर चुंगी की तरफ मोड़े जाएंगे। गोलघर कचहरी चौराहा और सर्किट हाउस से पुलिस लाइन चौराहा मार्ग बंद रहेगा। अंधरापुल चौराहे से मरीमाई या चौकाघाट तथा पुलिस लाइन से गोलघर कचहरी या चौकाघाट…

Read More

पूर्वांचल के रण को साधने के लिए मंगलवार को महारथी जुटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ और वाराणसी में, अखिलेश यादव आजमगढ़ और भदोही में और मायावती जौनपुर में सभा करेंगी। डिंपल यादव भी आजमगढ़ में दो सभाओं को संबोधित करेंगी।तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आने से पहले आजमगढ़ के मेहनाजपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे आजमगढ़ के सरायमीर में सभा में शामिल होंगे। इसके बाद वह भदोही पहुंचेंगे। यहां रजपुरा चौराहे पर टीएमसी प्रत्याशी के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दोपहर 12 बजे जौनपुर…

Read More

चुनावी लेखे के अनुरक्षण में असफलता भा०द०सं० की धारा 171 झ के अधीन एक निर्वाचन अपराध हैं द्वितीय लेखा मिलान 24 मई दिन-शुक्रवार तथा तृतीय लेखा मिलान 29 मई दिन-बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जायेगा

Read More

वाराणसी: 18 मई अंतराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर पुरातत्व संग्रहालय मे प्रसिद्ध छायाकार राजकुमार प्रसून द्वारा ” काशी विरासत ” विषयक तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका उदघाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोo बिहारी लाल शर्मl द्वारा किया गया lउन्होंने अपने संबोधन कहा कि संग्रहालय हमारे अमूल्य विरासत के संग्रह स्थल है, इसे सुरक्षित रखना हमारा मूल कार्य होना चाहिए जिसे हम भविष्य मे भी अपनी प्राचीन संस्कृति से लोगों को अवगत करा सके lइस छायाचित्र प्रदर्शनी मे कुल 27 चित्र प्रदर्शित किए गए है जिसमें काशी के प्रमुख धरोहरों को विशेष रूप से दर्शाया गया है,…

Read More

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के चाँदपुर स्थित शिवनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले व उसी मकान में कारखाना संचालित करने वाले राजू गुप्ता निवासी चुरामनपुर थाना लोहता के कारखाने व मकान से चोरी का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने पर तहरीर दी है।पीड़ित राजू गुप्ता का आरोप है कि वह चुरामनपुर(लोहता) में रहते हुए शिवनगर कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर वहीं पर गारमेंट्स का कारखाना और परिवार के साथ रहते थे, राजू गुप्ता के अनुसार वह पिछले 2 महीने से परिवार समेत गांव में रहकर वहीं से कारखाने जाते थे और जब वह 14 मई को कारखाने…

Read More

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सभी को सुनिश्चित करना होगा सामान्य प्रेक्षक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न करना हम सभी की जिम्मेदारी: सामान्य प्रेक्षक इवीएम शिफ्टिंग तथा उनके मूवमेंट की पूरी जानकारी प्रत्याशियों को मुहैया करायी जायेगी ताकि किसी भी स्तर पर किसी को कोई संदेह नहीं होने पाये: प्रेक्षक अमित सिंह नेगीजनपद में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराया जायेगा पुलिस प्रेक्षकप्रत्याशी अपने चुनावी खर्चों का व्यवस्थित हिसाब रखें व्यय प्रेक्षकमतदान स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रहेंगी: जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी। सामान्य प्रेक्षक अमित सिंह नेगी, व्यय प्रेक्षक अजीत दान तथा पुलिस प्रेक्षक संजय कुमार सैन तथा…

Read More

Varanasi: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आज नगर निगम के मीटिंग सभागार में आगामी 1 जून को होने वाले आम चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं की सुविधा के लिये पोलिंग बूथों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिये नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक समीक्षा की गयी। नगर आयुक्त के द्वारा बैठक में सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर निगम सीमान्तर्गत आने वाले सभी पोलिंग स्टेशनों/ बूथों का स्वंय स्थलीय निरीक्षण कर लें, जिस भी पोलिंग स्टेशन पर एस्योर्ड मिनिमम फेसिलिटी (ए0एम0एफ0) के अन्तर्गत जो कमियाॅ पायी जाती हैं, तत्काल सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित…

Read More

वाराणसी। एसपीजी की टीम ने रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 मई को प्रस्तावित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। एसपीजी ने पुलिस लाइन हेलीपैड एवं बरेका गेस्ट हाउस के अलावा उन रूट का भी निरीक्षण किया जिससे मोदी को गुजरना है। प्रधानमंत्री 21 मई की शाम करीब 5.15 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह पुलिस लाइन तिराहा, मकबूल आलम रोड होते हुए चौकाघाट के रास्ते संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी…

Read More

वाराणसी: इंडिया नेत्री, कैंट की पूर्व सपा प्रत्याशी और वाराणसी लोकसभा के इंडिया प्रत्याशी अजय राय की प्रस्तावक पूजा यादव ने प्रधानमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के काशी में नारी- वंदन आयोजन पर कहा है कि प्रधानमंत्री को चुनाव में ही नारी सम्मान की याद आई है। सच यह है कि उन्हें ऐसे आयोजनों का नैतिक हक नहीं बनता। श्रीमती यादव ने कहा कि मोदी जी ने वाराणसी में विधायक, मेयर या अन्य कोई पद महिला को नहीं दिया और इस बार उन्हें महिला प्रस्तावक भी नहीं मिला। बीएचयू में आईआईटी छात्रा से तमंचे की नोक पर बलात्कार के…

Read More