Author: admin
आदर्श आचार संहिता का हरहाल में अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एफ एस टी, एस एस टी की टीमें सक्रिय रूप फील्ड में रहकर चेकिंग का कार्य करें-एस. राजलिंगम मॉडल बूथों को चिन्हित कर वहां पर आवश्यक तैयारियां समयांतर्गत कर लिया जाय अधिकारी निर्वाचन के दृष्टिगत फील्ड में निकलें और अपने पुलिस काउंटर पार्ट के साथ अपने-अपने क्षेत्रों, मतदान केंद्रों का दौरा अवश्य करें
एडीएम फाइनेंस ने पोस्टल बैलेट से किए जाने वाले मतदान की विस्तृत जानकारी दी
लोको असेंबली शॉप में आयोजित सादे कार्यक्रम में बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस. के. श्रीवास्तव, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्पादन व विपणन सुनील कुमार, मुख्य सामग्री प्रबंधक, लोको त्रिलोक कोठारी, मुख्य सामग्री प्रबंधक, मुख्यालय एस. के. मिश्रा, मुख्य सामग्री प्रबंधक, इंजन अतुल सक्सेना, मुख्य सामग्री प्रबंधक-I आशीष कुमार अग्रवाल,मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रबंधक प्रवीण कुमार,मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको अरुण कुमार शर्मा मुख्य विद्युत इंजीनियर, निरीक्षण मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ महिला कर्मी भी उपस्थित रहीं।इस अवसर महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने बरेका अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक परिश्रम हेतु लोको डिवीजन…
जनपद में शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 30 अप्रैल तक चलेगा वाराणसी। जनपद में मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया एवं संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों ने शपथ ली। इस शपथ के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। स्वास्थ्य समेत 10 विभागों के सहयोग से अभियान के अंतर्गत डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा।सीएमओ डॉ संदीप चौधरी के नेतृत्व में नोडल अधिकारी…
असलहे जमा कराने की कार्यवाही अगले दो दिनों में पूर्ण करायें- एडीशनल सीपी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम और एडीशनल सीपी एस चन्नप्पा द्वारा आगामी लोकसभा 2024 की तैयारियों की समीक्षा राजातालाब तहसील के एसडीएम कक्ष में की गयी।सेवापुरी एवं रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के घोषित वल्नरेबल बूथों के कारणों की पड़ताल करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताते हुए सभी सम्भावित/ निरोधात्मक कदम उठाए जाने का निर्देश दिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ईआरओ और एसीपी को संयुक्त रूप सम्बन्धित क्षेत्र से वल्नरेबल/क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण करने के पूर्व के निर्देश पर बूथ विज़िट के बारे में…
Varanasi: वी०डी०ए० उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में जोनल अधिकारी,अवर अभियंता तथा पटल सहायकों के साथ शमन मानचित्रों के सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं निस्तारण की अद्यतन स्थिति के सन्दर्भ में समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराये कोई भी निर्माण कार्य गतिमान न होने पावे तथा साभी जोनों में तैनात सुपरवाइजरों का क्षेत्र सुनिश्चित किया जाए व सभी सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं फिल्ड स्टॉफ को आदेशित किया गया कि अपने-अपने जोन में भ्रमण के दौरान अवैध निर्माण पर कड़ी नजर रखे एवं प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार शख्त कार्यवाही…
वाराणसी। जनपद का मिनी जिला चिकित्सालय कहे जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर और सेवापुरी ब्लॉक के आयुष्मान भारत – आयुष्मान आरोग्य मंदिर करधना प्रथम को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) का दर्जा प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के निर्धारित सभी स्वास्थ्य मानकों को पूरा कर सीएचसी चोलापुर ने 82.7 प्रतिशत और आयुष्मान आरोग्य मंदिर करधना प्रथम ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से वाराणसी में सीएचसी स्तर का पहला सीएचसी चोलापुर और करधना प्रथम, दूसरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन गया है, जिसे ‘एनक्वास’ सर्टिफ़ाइड होने का दर्जा प्राप्त हुआ है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने…
गोरक्षा यज्ञ के रूप में सम्पन्न होगा चैत्र नवरात्रि का अनुष्ठान वाराणसी : गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बन्द कराने हेतु वृन्दावन से दिल्ली संसद भवन तक नंगे पाँव पदयात्रा कर अत्यन्त कठिन सङ्कल्प पूर्ण कर परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती ‘१००८’ आगामी दिनाङ्क 3 अप्रैल को सिलिगुडी, गोरखपुर की धर्मयात्रा कर काशी पधार रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि शङ्कराचार्य महाराज चैत्र नवरात्रि का अनुष्ठान काशी में सम्पन्न करेंगे। यह अनुष्ठान गोरक्षा यज्ञ के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अन्तराल में आयोजित होने वाले विविध धार्मिक अनुष्ठानों में वे सम्मिलित रहेंगे। शङ्कराचार्य जी…
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के नाम पर पैसे की माँग करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दीपक पटेल पुत्र भाईलाल पटेल व शशिपाल पुत्र…
वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में सत्ताधारी पार्टी भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत का परचम लहराने के लिए सहयोगी दलों के साथ मिलकर 370 प्लस योजना पर काम कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी ने बीजेपी वाराणसी के कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक को संबोधित किया। जिसमें एक साथ 660 बूथों पर टिफिन बैठक आयोजित हुई। वाराणसी बीजेपी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी के 66 हजार कार्यकर्ता टिफिन बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया…
