Author: admin
डेंगू दिवस पर सीएचसी – पीएचसी समेत ग्राम स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जानकारी एवं जागरूकता भी बेहद जरूरी वाराणसी: राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समेत चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), शहरी पीएचसी बजरडीहा व ग्राम स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के निर्देशन में किया गया।चोलापुर सीएचसी पर आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ एसएस कनौजिया ने कहा कि डेंगू, एडीज़ एजिप्टाई मादा मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर रुके हुए…
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना जंसा पुलिस द्वारा वादिनी के तहरीर पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2024 धारा 376,504,506 भादवि ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शाहिद अनवर पुत्र इकराम हासमी, नि0 ग्राम परमन्दापुर, थाना जन्सा जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को परमपुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नामजप और स्वभावदोष निर्मूलन से ही तनाव को स्थायी रूप से नियंत्रित करना संभव ! – सद्गुरु निलेश सिंगबाळ
वाराणसी। पुरानी रंजिश को लेकर सब्जी कारोबारी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में दो आरोपितों को कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अनिल कुमार पंचम की अदालत ने रुप्पनपुर, सारनाथ निवासी विशाल पाल की जमानत अर्जी मामले की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दी। अदालत में वादिनी की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व चंद्रबली पटेल ने पक्ष रखा। प्रकरण के अनुसार वादिनी मुकदमा गुंजा देवी ने सारनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके पति बबलू सोनकर 21 जुलाई 2023 को पहाड़िया मंडी के समीप स्थित पंचक्रोशी…
वाराणसी। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में स्थित सर सुंदर लाल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग के अध्यक्ष, प्रोफ़ेसर ओम शंकर कमरा नं. 19 , हृदय रोग विभाग में पिछले पाँच दिन से आमरण अनशन पर हैं। यह अनशन शनिवार को जारी हुआ था। चार दिन में उनका वजन पाँच किलो कम हुआ है। मंगलवार अस्पताल की एक टीम उनकी सेहत की जांच करने पहुंची थी। इस दौरान उनका वजन 88.4 किलो है। वहीं बीपी भी घट गया है।डॉ. शंकर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हमेशा पूरे दमख़म से सक्रिय रहे हैं। इस बार भी उन्होंने बेहद गंभीर मुद्दे पर सभी प्रयासों के…
” गंगा तीरे जगाई स्वच्छता और मतदाता जागरूकता की अलख ” Varanasi: मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का सिलसिला गुरुवार को सिंधिया घाट पर चला । इसमें गंगा की सौगंध मतदान करेंगे हम की जानकारी देकर जनता को मतदान के दिन बूथ तक पहुंचने का आवाह्न किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने महर्षि योगी विद्याश्रम के वेदपाठी बटुकों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया । सिंधिया से मणिकर्णिका घाट तक लाउडस्पीकर के माध्यम से गंगा स्वच्छता के साथ ही गंगा की सौगंध मतदान करेंगे हम अभियान से जुड़ने और शत-प्रतिशत मतदान की…
निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रभावी ढंग से निर्धारित समयावधि मे किया जा रहा हैं c-vigil को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है
स्वास्थ्य केन्द्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीबी जांच संबंधी दी गईं सेवाएँ जनपद की सभी टीबी यूनिट पर वितरित की गईं 165 पोषण पोटली वाराणसी: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम व टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों, टीबी यूनिट व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ‘एकीकृत निक्षय दिवस’ मनाया गया। साथ ही बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाले व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई और संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों का बलगम एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा अन्य संक्रमित बीमारियों जैसे डेंगू, कालाजार व फाइलेरिया की भी जांच की…
गंभीर स्थिति में ब्लडप्रेशर व प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं ऐसे में घबराएँ नहीं खतरे के लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में जांच व उपचार कराएं लापरवाही करने से बढ़ेगी डेंगू बीमारी, झोलाछाप डॉक्टर से बनाकर रखें दूरी – डॉ क्षितिज तिवारी (एमडी मेडिसिन) वाराणसी । डेंगू बीमारी इतनी दर्दनाक और भयानक हो सकती है मुझे पता नहीं था। पिछले साल मुझे डेंगू हुआ था, जिसमें लक्षणों की पहचान होने में बहुत मुश्किल आई थी। झोलाछाप डॉक्टर के पास जांच के लिए गए तो उन्होंने सामान्य बुखार की दवा लिख दी। खून जांच के लिए कोई सलाह नहीं…
नरेंद्र मोदी के समर्थन में उमड़ा पीएम स्वनिधि योजना लाभार्थियों का जन सैलाब: अभिषेक निगम फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों ने नरेंद्र मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाया : अभिषेक निगम फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों का जन सैलाब देख अभिभूत हुए नरेंद्र मोदी: अभिषेक निगम Varanasi: फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लाभार्थियों ने नरेंद्र मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाया।अभिषेक निगम ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लाभार्थियों का उत्साह देख नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्लीट रुकवा कर अभिवादन स्वीकार किया फेरी पटरी ठेला व्यवसाययों ने जमकर खूब नारे लगाए…
