Author: admin
वाराणसी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि वाराणसी में जो विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ है। बनारस में 10 साल में कोई काम नहीं हुआ है। 10 साल से फ्लाईओवर बन रहा है। ड्रोन शो करके विकास दिखाया जा रहा है लेकिन विकास जमीन पर नहीं दिखता। पिछले 10 साल में वाराणसी में लोगों को झुनझुना दिया गया। कहा कि जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। घर-घर बांट एवं भरवा रहे कांग्रेस गारंटी कार्ड कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर कांग्रेस गारंटी कार्ड बांट रहे हैं। साथ ही लोगों को गारंटी फार्म…
” गंगा सप्तमी पर नमामि गंगे ने राज घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान ” Varanasi: मां गंगा के स्वर्ग लोक से शिवशंकर की जटाओं में पहुंचने के पावन अवसर गंगा सप्तमी पर गंगा की स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए नमामि गंगे ने राज घाट पर श्रमदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा निर्मलीकरण के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया गया। इस दौरान गंगा को निर्मल और अविरल बनाने में भागीदार बनने का संकल्प लेकर गंगा तट की सफाई ही नहीं की, बल्कि लोगों को भी इसे साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। गंगा स्वच्छता अभियान को…
SPG-ATS-CRPF समेत पांच एजेंसियां कलक्ट्रेट में तैनात, तय होंगे पीएम के कदमवाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभेद्य सुरक्षा घेरे में हैं, उनके हर कार्यक्रम को फाइव लेयर सिक्योरिटी में रखा गया है। रोड-शो से लेकर नामांकन तक पांच एजेंसियां सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही हैं।मंगलवार को पीएम कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरी बार लोकसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। SPG, RAF-CRPF, NSG, स्नाइपर, पुलिस और पीएसी कलक्ट्रेट के अलग-अलग हिस्सों में रहेंगी।दशाश्वमेध घाट, काल भैरव मंदिर, चौराहों, नमो घाट, समेत कलक्ट्रेट के चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है। उनके दौरे पर गंगा घाटों…
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का आज सोमवार (13 मई) को निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. वो कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से बिहार में शोक की लहर है. वो मौजूदा समय में राज्यसभा के सांसद थे. बिहार की राजनीति में उनका बड़ा कद था. वो छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए थे. 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल गृहमंत्री अमित शाह की रायबरेली में हुई जनसभा के बाद पत्रकार राघव त्रिवेदी पर हुए आपराधिक हमले के संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है. उन्होंने इसकी प्रति प्रेस काउंसिल आफ इंडिया तथा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को भी भेजी है. राघव त्रिवेदी के अनुसार यह घटना तब घटी जब भाजपा के लोगों ने उनसे वह रिकॉर्डिंग देने को कहा जिसमे कुछ महिलाओं ने 100 रुपए देकर रैली में बुलाई जाने की बात कही थी और राघव त्रिवेदी ने उन्हें यह रिकॉर्डिंग देने से मना कर दिया था. राघव…
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 अब तक कुल 14 प्रत्याशियों ने किया है नामांकन चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र एवं आठ लोगों ने चालान प्राप्त किया
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे।इसको लेकर कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब में विशेष व्यवस्था की गई है।वहीं यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन लागू किया है,जो सुबह नौ से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा होते हुए नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग तक जाने दिया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग से आगे रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा।ऐसे वाहन जिन्हें गोलघर कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस के सामने से होकर जेपी…
Varanasi: कैंटोमेंट विधानसभा क्षेत्र श्रीराम कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज सिद्धगिरीबाग वाराणसी में नगर क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सरोज एवं नोडल अमित सिंह शाखा प्रबंधक केनरा बैंक तथा प्रधानाचार्य डॉ भगवती धर दूबे के साथ शिक्षक एवं कर्मचारियगणों तथा प्राथमिक विद्यालय सोनिया के शिक्षक छात्रों के साथ सोनिया, सिद्धगिरिबाग, औरंगाबाद तक मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। वही दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय औसानगंज 1 व कंपोजिट कन्या स्कूल जैतपुरा के बच्चों व खण्ड शिक्षा अभिकारी शालिनी श्रीवास्तव सहायक नोडल अधिकारी की मौजूदगी में विद्यालय से रानी फाटक से होते हुए डी. ए. वी.…
वाराणसी: स्वामी हरशंकरानंद हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के सभागार में आरोग्य भारती काशी प्रांत व भारत विकास परिषद शिवा शाखा के युग्म तत्वावधान में रक्तदान शिविर व मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वा घाट आश्रम के सचिव स्वामी प्रकाशाध्यानानंद महाराज, क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ अशोक राय, अंतरराष्ट्रीय एथलिट नीलू मिश्रा, आरोग्य भारती काशी प्रान्त अध्यक्ष डॉ इंद्रनील बसु, सचिव डॉ मनीष त्रिपाठी, भारत विकास परिषद शिवा शाखा अध्यक्ष कौशलपति शर्मा, ऐनिमोटेल केयर ट्रस्ट अध्यक्ष सी ए सुदेष्णा बसु, राष्ट्रीय मजदूर संघ प्रान्त उपाध्यक्ष प्रमिल पाण्डेय, अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना सोनी चौरसिया,आदि की उपस्थिति…
वाराणसी: सरस्वती शिशु मंदिर,मीरापुर बसहीं,वाराणसी के प्रांगण में प्रतिभा विकास कार्यशाला का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मन्दिर मीरापुर बसहीं विद्यालय की निदेशिका सुशीला यादव के कर कमलों द्वारा हुआ. अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि नें गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए इस प्रकार के समर कैम्प आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी बताया.उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी छुट्टियों का उपयोग अपने अंदर छिपे कौशल तथा अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने में करेंगे| विद्यालय के प्रबंधक अजय यादव नें बताया कि सभी बच्चों के अंदर प्रतिभा होती है,बस उन्हें मौका…
