Author: admin

Varanasi: वाराणसी का चुनाव प्रशासन पूरी तरह भाजपा प्रत्याशी, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारों पर उनके चुनावी लाभ में पक्षपातपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके बड़े उदाहरण हैं श्री मोदी के नामांकन पत्र के कई कालमों में वांछित सुचना नहीं भरे जाने के बावजूद आपत्तियां आमंत्रित किये बिना उनके पर्चे को दबाव में एकतरफा वैध घोषित करना, रुद्राक्ष सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर को चुनावी राजनीतिक संवाद के लिये श्री मोदी को आबंटित होना और उनके आने जाने एवं रोड शो के मार्गों पर विशेष सज्जा एवं रोशनी आदि में शासकीय एवं अर्ध शासकीय निकायों द्वारा व्यय के अलावा प्रत्याशी द्वारा…

Read More

1अजय राय “काँग्रेस” चुनाव चिन्ह :हाँथ का पंजा 2अतहर जमाल लारी “बसपा” चुनाव चिन्ह हाँथी 3 गगन प्रकाश यादव “अपना दल कमेरावादी” चुनाव चिन्ह लिफाफा 4दिनेश कुमार यादव “निर्दल” चुनाव चिन्ह डम्बल 5संजय कुमार तिवारी “निर्दल” चुनाव चिन्ह बाँसुरी 6कोली शेट्टी शिवकुमार “युग तुलसी पार्टी” चुनाव चिन्ह रोड रोलर 7नरेंद्र दामोदर दास मोदी “भाजपा” चुनाव चिन्ह कमल

Read More

चंदौली। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के दौरान नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को कलेक्टर के निर्वाचन कक्ष में हुई। लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। लोकसभा के चुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए। इसमें प्रमुख रूप से भाजपा, सपा व कांग्रेस गठबंधन, बसपा के साथ-साथ अन्य छोटे दल एक के साथ एक निर्दलीय शामिल है। वही नामांकन वापसी की प्रक्रिया सायं काल 3:00 तक चली लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह दिया। 76…

Read More

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। मौर्य ऊंचाहार रायबरेली से हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़े हैं। स्वामी प्रसाद और उनके परिवार का रायबरेली में अपने समाज में अच्छा खासा प्रभाव है। ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडे ने कल बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लिहाजा विपक्ष के मैदान में संभावना देख उत्कर्ष कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रियंका गांधी ने उत्कर्ष का पार्टी में स्वागत किया। रायबरेली में 20 मई को वोटिंग है।

Read More

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है।अभी तक यूपी में तापमान बढ़ने से लोग परेशान थे,लेकिन आज शुक्रवार से हीटवेव भी चलने का अलर्ट जारी हुआ है।लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ ही हीटवेव के थपेड़े भी झेलेंगे। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूरे प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है।तापमान अभी और बढ़ेगा।फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया…

Read More

Varanasi: पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में मानिटरिंग सेल व थाना फूलपुर की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप थाना फूलपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 74/22 धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता पुत्र गोरेलाल निवासी त्रिलोचन, थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को मा0 विषेश न्या0 पाक्सो द्वारा धारा 354 में दोषसिद्ध पाते हुए 3 वर्ष, 6 माह की सश्रम कारावास व 5000/- रूपये अर्थदण्ड तथा धारा 7/8 पाक्सो एक्ट में 3 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास व 5000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थ दण्ड अदा न करने पर 10 दिन का अतिरिक्त…

Read More

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार प्राधिकरण में कार्यरत फील्ड कार्मिकों की दो-दिवसीय 16 मई 2024 व 17 मई 2024) मनोशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मनोशाला विशेषज्ञ स्नेहा वशिष्ठ द्वारा कार्मिकों को कार्य के व्यावहारिक ज्ञान, संचार, शारीरिक मनोभाव एवं मानसिक क्रियाकलापों के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धक सुझाव प्रदान किये गये। उक्त मनोशाला से कार्मिक अत्यन्त प्रभावित हुये एवं उनके द्वारा व्यावहारिक जीवन में तद्नुसार आचरण किये जाने का संकल्प धारित किया गया।

Read More