Author: admin

Varanasi: रेल मंत्रालय द्वारा बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी को राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार के रूप में प्राप्त “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” आज महाप्रबंधक बासुदेव पांडा को भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में 22 मार्च 2024 को रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 150वीं बैठक के अंतर्गत रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ने बरेका के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक ,लोको त्रिलोक कोठारी को प्रदान किया था, जिसे आज बरेका के महाप्रबंधक को भेंट…

Read More

15 जिलों के 20 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी मतदाता जागरूकता यात्रा वाराणसी से लखनऊ तक 6 दिन की होगी वाहन यात्रा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और न्याय जैसे मुद्दों पर नेताओं से किया जाएगा संवाद वर्तमान दौर में पढ़ाई, दवाई, कमाई और सुनवाई पर चर्चा जरूरी है: वल्लभाचार्य पाण्डेय वाराणसी: आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और एक देश समान शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिवसीय मतदाता जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया है. बुधवार को डॉ अम्बेडकर पार्क कचहरी वाराणसी से यात्रा को रवाना किया…

Read More

गौपूजन के दौरान गौमाता के मूत्र का गौभक्तों में अपने ऊपर छिड़काव कर अप्रतिम गौभक्ति को प्रदर्शित किया वाराणसी: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बंद कराने हेतु नंगे पांव वृंदावन से दिल्ली नंगे पांव पदयात्रा कर रहे परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज के समर्थन में यदुवंशी समाज भी उतर गया है।आज रामनगर स्थित परोरवा गांव में भारी संख्या में एकत्र यदुवंशी समाज ने अजित कुमार यादव(बब्बू प्रधान)जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में व पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में सविधि गौपूजन कर व पदयात्रा निकाल कर शंकराचार्य जी…

Read More

घाट पर शेड लगाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया ड्यूटी के दौरान पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान शव वाहनों को तत्पर होकर डायवर्ट करायेंगे -एस चन्नप्पा वाराणसी: बनारस शहर के व्यस्ततम क्षेत्र मैदागिन -काशी विश्वनाथ मंदिर – गोदौलिया मार्ग जहां से मणिकर्णिका द्वार होकर मणिकर्णिका घाट पर शव लेकर लोग जाते थे, लेकिन शव वाहनों को अब बदले गये मार्ग से जाना होगा, जिसके लिए आज जिलाधिकारी एस राजलिंगम और एडीशनल सीपी ला एण्ड आर्डर एस. चन्नप्पा ने चौकाघाट, भैसासुर घाट, मैदागिन चौराहा आदि स्थानों का दौरा किया।शव वाहनो को भदऊ चुंगी होते हुए महिषासुर घाट पर…

Read More

” नमामि गंगे संग विदेशी पर्यटकों ने की स्वच्छ गंगा के लिए जन-जन से जुड़ने की अपील ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक नमामि गंगे योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में अस्सी घाट पर नमामि गंगे ( गंगा विचार मंच) के तत्वाधान में बुधवार 27 मार्च को गंगा स्वच्छता का आयोजन किया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में श्रमदान करके प्रदूषित कर रही अनेकों सामग्रियों को कूड़ेदान तक पहुंचाया। विदेशी पर्यटकों ने भी हाथों में…

Read More

वाराणसी: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ पारम्परिक रूप से पुलिस लाइन्स में जाकर हर्षोल्लास के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ रंग, अबीर एवं गुलाल से होली खेली। पुलिस लाइन्स में पुलिस की होली के दिन उत्सव का माहौल था। पुलिस लाइन्स में बजी धुनें, गानों की छाया व डीजे की धुनों पर सभी जमकर थिरके । सभी ने अपने दिलों को स्वतंत्र कर दिया और खुलकर हँसी-खेली का मजा लिया। रंगों से सराबोर होकर सभी ने एक दूसरे को गले लगाया। इस…

Read More

वाराणसी: 11 एनडीआरएफ वाराणसी के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को पुष्कर तालाब में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें एनडीआरएफ बचाव कर्मियों, नगर निगम, सृजन संस्था के सदस्यों तथा ब्रह्मावेद विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अभियान में एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों, सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं और विद्यालय के छात्रों ने तालाब से कचरा, गंदगी, शैवाल और जलकुंभी हटाकर तालाब तथा तालाब की सीढ़ियों को स्वच्छ बनाया। इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक ने बताया कि…

Read More

युवकों ने गोबर के उपले से होलिका लगाकर समाज को पेड़ न काटने का दिया संदेश भोजूबीर।यूपी० कालेज जाने वाले तिराहे पर स्थापित होलिका लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय युवाओं एवं स्थानीय व्यापारियों के द्वारा सहयोग से होलिका लगाने का कार्य इसी तरह कई वर्षो से चला आ रहा है। विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी होलिका माता की मूर्ति रखा कर चारों ओर गोबर के उपले एवं फूलों माला से सजावट कर अनोखी होलिका स्थापित की गई है। पूरी तरह गोबर के गोहरी से होलिका लगाकर एक श्लोक लिखकर समाज को पेड़ न…

Read More

हर प्रमुख त्योहारो पे वस्त्र मिलेगा महंत शंकर पूरी Varanasi: अन्नपूर्णा मंदिर ने नेक कार्य शुरू किया है त्योहारो को देखते हुये जरूरत मंदो में वाराणसी क़े बड़ागाव स्थित बहुतरा गांव में महावीर मंदिर क़े पास सभी को एकत्र किया गया फिर महंत ज़ी क़े हाथों सब को कपड़े वितरण किया गया सैकड़ो की संख्या में लोग रहें जिसमे सैकड़ो साड़ी दिया गया महिलाओ को और वही 6 माह से लेकर 17 साल तक क़े बच्चों को भी दिया गया महंत शंकर पूरी ने कहा की हर किसी का जिम्मेदारी हैं की समाज में जरूरतमंदो को ध्यान दे हर कोई…

Read More

वाराणसी: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने व गोकशी पर प्रतिबंध लगने तक परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने होली न मनाने का लिया संकल्प। उक्त जानकारी देते हुए पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि सनातनधर्म की मूल गौमाता का इस गोविंद के भारत भूमि पर रक्त गिर रहा है।और सनातनधर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु सचल शिव पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बंद कराने हेतु विगत दस दिनों से वृंदावन से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे हैं।पदयात्रा के…

Read More