Author: admin
जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य पर जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित वाराणसी: आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर हीट वेव व स्ट्रोक को लेकर समुदाय को जागरूक करने और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से ही तैयारियाँ शुरू कर दी है। इस क्रम में वृहस्पतिवार को जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रमुख रूप से हीट वेव की कार्ययोजना तैयार किए जाने को लेकर निर्देशित किया गया।अपर जिलाधिकारी (सिटी) आलोक वर्मा ने कहा कि…
खाद्य पदार्थ बेसन का नमूना संग्रहण करने के उपरान्त कुल 2248 कि०ग्रा० मूल्य रूपया 70000/- जब्त कर सीज किया गया कार्यवाही के दौरान मुकीमगंज पर वितरण हेतु वाहन पर लदे बेसन के निम्न गुणवत्ता पाये जाने के संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थ बेसन का नमूना संग्रहण करने के उपरान्त कुल 2248 कि०ग्रा० मूल्य रूपया 70000/- जब्त कर सीज किया गया।इसी क्रम में टीम द्वारा रामनगर पर संचालित खाद्य प्रतिष्ठान में अस्वास्थ्यकर परिस्थिति में संग्रहित खोये के निरीक्षण के दौरान कुल 15 कि०ग्रा० मूल्य रू 4500/ – के खोये को मौके पर ही नष्ट कराया गया ।इस प्रकार 18.03.2024 से…
प्रभारी अधिकारी निर्वाचन संबंधित तैयारियां समय से पूर्ण करें-जिला निर्वाचन अधिकारी
वाराणसी: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बन्द कराने हेतु वृंदावन से दिल्ली पन्द्रह दिवसीय नंगे पांव पदयात्रा कर रहे परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज के पदयात्रा के समर्थन में आज दिन में 11 बजे सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय के पूर्वी द्वार से संस्कृत संरक्षण मंच के अध्यक्ष डॉ साकेत शुक्ला के नेतृत्व में सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने आजाद पार्क लहुराबीर तक पदयात्रा की।पदयात्रा में शामिल लोगों के हाथों में एक पोस्टर था जिसपर गौमाता व शंकराचार्य जी महाराज का चित्र अंकित था।पदयात्रा में शामिल लोग गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो,गोकशी बंद हो और…
राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी को रेल मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” प्रदान की गई। नई दिल्ली स्थित रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में 22 मार्च 2024 को रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 150वीं बैठक के अंतर्गत रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा के कर-कमलों से बरेका के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक, लोको त्रिलोक कोठारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर निदेशक (राजभाषा), रेलवे बोर्ड डॉ. वरुण कुमार, बरेका के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी…
वाराणसी। आदर्श ब्लाक सेवापुरी के करधना (प्रथम) आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अंजनी भारती ने गर्भवती महिलाओं में भरोसा जगाने के लिए अपने ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रसव केंद्र पर शुक्रवार को स्वयं का दूसरा प्रसव कराया। सामान्य प्रसव कराने के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। साथ ही मातृत्व अवकाश लिये बगैर वह सुरक्षित प्रसव कराने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में जुटी हुईं हैं। इसका नतीजा हुआ कि पिछले दो वर्ष के भीतर वह अपने सेंटर पर 320 सुरक्षित प्रसव कराकर हौसले व कर्तव्य परायणता की मिसाल बन चुकी हैं। अंजनी भारती…
वाराणसी: आम आदमी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने आज वाराणसी स्थित जिला अधिकारी के कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल जी के गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल को तुरंत रिहा करने का मांग किया । इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और वही जिलाधिकारी पोर्टिको में बैठकर जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार के कार्य प्रणाली का विरोध करते हुए अरविंद केजरीवाल जी को तुरंत रिहा करने की मांग मांग किया प्रदर्शन में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने ed की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि 2022 से…
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी नई बस्ती में गुरुवार देर रात बुलेट सवार हौसला बुलंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने युवक के सिर में गोली मारी. जिससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिससे आनन – फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंडुवाडीह पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए. युवक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है. जिसका मंडुवाडीह थाना में हत्या का प्रयास, लूट और चोरी के कुल आठ मुकदमें दर्ज हैं. मंडुवाडीह स्थित…
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सिंहापुर विकास खंड हरहुआ में निर्मित आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरसी सेंटर को चारों ओर से जाली लगाकर ढकने का निर्देश दिया गया तथा छत की एस्बेस्टस शीट जो काफी बाहर तक निकाली थी उसे कटवा कर कम करने का निर्देश दिया गया। वर्मी कंपोस्ट से लगे हुए चैंबर को ड्रेन पाइप से नहीं जोड़ा गया था, मौके पर निर्देशित किया गया कि चेंबर को ड्रेन पाइप से जोड़कर बाहर निकलने का निर्देश दिया गया। आर आरआरसी सेंटर को शीघ्र प्रारंभ कराए जाने के निर्देश दिए गए।
वाराणसी : जिले के चौबेपुर में प्रेमी युगल द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कादीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों का शव एक दूसरे से दुपट्टे के सहारे बंधा हुआ था. सूचना के बाद पहुंची जीआरपी व पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई. मृतक दोनों को शिनाख्त परानापुर गांव के रहने वाले छट्ठू राम के पुत्र भोला (20 वर्ष) का गांव…
