Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ओबरा में 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शंखनाद, योग दर्शन और प्राणायाम की दी जा रही कड़े ट्रेनिंग
सोनभद्र

ओबरा में 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शंखनाद, योग दर्शन और प्राणायाम की दी जा रही कड़े ट्रेनिंग

adminBy adminThursday, 21 May 2026, 19:30 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ओबरा (सोनभद्र) 21 मई, 2026 पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि के समस्त संगठनों द्वारा परम् पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के दिव्य निर्देशन में इस समय पूरे भारतवर्ष में योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क योग भवन में 20 मई से 15 जून 2026 तक चलने वाले 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन, 21 मई को प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और योग प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की सदस्या बहन गीता यादव, योग शिक्षक शिवांगी और स्नेहा ओझा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इसके बाद योग भवन का वातावरण पूरी तरह से योगमय और ऊर्जायुक्त हो गया। शिविर में योग प्रशिक्षक योग गुरु जितेन्द्र सिंह द्वारा सभी योग शिक्षकों और साधकों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत अभ्यास कराया गया। यौगिक जॉगिंग के 15 अभ्यास और सूर्य नमस्कार का सघन अभ्यास कराया गया। पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन, शलभासन तथा पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में मर्कटासन, पवनमुक्तासन, पादवृत्तासन, द्विचक्रीकासन और अर्ध-हलासन का बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। साधकों को भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, अग्निसार, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ और प्रणव ध्यान के साथ-साथ अंत में शवासन का विधिवत अभ्यास कराया गया। शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी एवं जल पुरुष के नाम से विख्यात रमेश सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने सभी योग शिक्षकों और साधकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा योग से न केवल असाध्य बीमारियां समाप्त होती हैं, बल्कि यह हमें जीने की सही कला सिखाता है। हमें योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी के नेतृत्व में मुझे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वयं स्वामी रामदेव जी महाराज से मिलने का सौभाग्य मिला है। वीरेंद्र योगी जी ओबरा और पूरे जिले में लगातार शिविर और कक्षाएं संचालित कर समाज की अद्भुत सेवा कर रहे हैं। मैं सभी भावी योग शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश सिंह यादव जी को दर्शन पुस्तक भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वीरेंद्र कुशवाहा, राजाराम और नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। भारत स्वाभिमान के उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी श्रद्धेय भगवान जी, और पतंजलि योग समिति (उत्तर प्रदेश पूर्व) के राज्य प्रभारी आदरणीय भ्राता दुर्गेश जी के कुशल नेतृत्व में यह 25 दिवसीय शिविर संचालित हो रहा है। इस महाभियान में संवाद प्रभारी (उत्तर प्रदेश पूर्व) आदरणीय भ्राता सुरेंद्र जी और राज्य कार्यालय प्रभारी भाई मार्कंडेय जी का विशेष तकनीकी व संगठनात्मक सहयोग मिल रहा है। शिविर में भाग ले रहे साधकों ने बताया कि उन्हें मोटापा, शुगर, थायराइड, प्रोस्टेट, यूरिक एसिड, गैस, कब्ज, घुटने का दर्द, गांठ, सायटिका और कमर दर्द जैसे गंभीर रोगों में पहले दो दिनों में ही काफी राहत महसूस होने लगी है। शिविर का संचालन कर रहे भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने बताया कि शनिवार को बच्चों के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 50 बच्चों का दल शामिल होगा, जिन्हें खेल-खेल में योग, एकाग्रता बढ़ाने के उपाय और सूर्य नमस्कार का विशेष अभ्यास कराया जाएगा।इस सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में लगभग 20 साधक कड़े प्रशिक्षण के बाद नए योग शिक्षक बनने की राह पर हैं। शिविर में मुख्य रूप से योग शिक्षक लालजी भाई, देवेश सिंह, बबलू प्रजापति, वरिष्ठ योग शिक्षक राजाराम सिंह, घनश्याम सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, राजकुमार मास्टर, प्रमोद तिवारी, राजेश्वर, राम कुमार, केशव प्रसाद, रामकुमार यादव, पटेल ओझा, ओबरा प्रभारी नरेंद्र सिंह और श्रीपति उपस्थित रहे। वहीं मातृशक्ति में बहन गीता यादव, योग शिक्षक शिवांगी, स्नेहा ओझा, मंजू, परमेश्वरी, प्रमिला देवी, राजबाला, और राजकुमारी सहित भारी संख्या में साधक व शिक्षिकाएं सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रही हैं।

Views: 51
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleवीआईपी कल्चर छोड़ ई-रिक्शा से सड़कों पर उतरे भाजपा विधायक भूपेश चौबे, राहगीरों व मजदूरों को बांटे गमछे
Next Article ओबरा योग शिविर में पहुंचे जल पुरुष रमेश सिंह यादव, खुद योगासन कर साधकों का बढ़ाया उत्साह

Related Posts

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.