Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ओबरा योग शिविर में पहुंचे जल पुरुष रमेश सिंह यादव, खुद योगासन कर साधकों का बढ़ाया उत्साह
सोनभद्र

ओबरा योग शिविर में पहुंचे जल पुरुष रमेश सिंह यादव, खुद योगासन कर साधकों का बढ़ाया उत्साह

adminBy adminThursday, 21 May 2026, 19:32 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ओबरा (सोनभद्र) 21 मई, 2026 चिल्ड्रेन पार्क योग भवन,पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क योग भवन में आयोजित किए जा रहे 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एक बेहद प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र में जल पुरुष और प्रख्यात समाजसेवी के नाम से विख्यात रमेश सिंह यादव ने न केवल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, बल्कि खुद भी दरी पर बैठकर कठिन योगासनों का अभ्यास किया। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच उनके इस कदम ने शिविर में मौजूद युवा और वरिष्ठ साधकों में नए उत्साह का संचार कर दिया।
आमतौर पर कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि केवल भाषण देकर विदा हो जाते हैं, लेकिन ओबरा के इस शिविर में जल पुरुष रमेश सिंह यादव एक अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने शिविर के अनुशासित माहौल को देखकर खुद योग करने का निर्णय लिया। योग प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में उन्होंने अन्य साधकों के साथ मिलकर यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार और अष्टांग योग के तहत भस्त्रिका, कपालभाति व अनुलोम-विलोम प्राणायाम का पूरी तन्मयता से अभ्यास किया। उन्हें योग करता देख शिविर में मौजूद भावी योग शिक्षकों का हौसला दोगुना हो गया। योगासन के सत्र के उपरांत साधकों को संबोधित करते हुए समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा जिस प्रकार प्रकृति की रक्षा के लिए जल का संरक्षण जरूरी है, उसी प्रकार मानव जीवन की रक्षा के लिए स्वास्थ्य का संरक्षण अनिवार्य है। योग केवल बीमारियों को ठीक करने का साधन नहीं, बल्कि यह हमारी गौरवशाली सनातनी जीवनशैली है। वीरेंद्र योगी जी के नेतृत्व में ओबरा में योग की जो अलख जग रही है, वह सराहनीय है। मैं खुद पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव जी महाराज से मिल चुका हूं और उनके विचारों से प्रेरित होकर आज इस शिविर का हिस्सा बना हूं। आप सभी योग सीखकर समाज को निरोगी बनाने का उत्तम कार्य कर रहे हैं। योग शिविर में सक्रिय भागीदारी और क्षेत्र में जल संरक्षण व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जल पुरुष रमेश सिंह यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। पतंजलि परिवार की ओर से वीरेंद्र कुशवाहा, राजाराम सिंह और ओबरा प्रभारी नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें दर्शन पुस्तक भेंट की और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शिविर का संचालन कर रहे भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने बताया कि पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारियों के मार्गदर्शन में चल रहे इस 25 दिवसीय शिविर में लगभग 20 साधक कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस शिविर में आने वाले आम नागरिकों को मोटापा, शुगर, थायराइड, प्रोस्टेट, गैस, कब्ज और घुटनों के दर्द जैसे असाध्य रोगों में चमत्कारी लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक वीरेंद्र योगी,
शिविर में योग प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह , राजाराम सिंह, घनश्याम सिंह, देवेश सिंह, बबलू प्रजापति, लालजी भाई, प्रमिला देवी, राजबाला, राजकुमारी, गीता यादव, शिवांगी और स्नेहा ओझा सहित भारी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Views: 37
crime helth latest news news up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleओबरा में 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शंखनाद, योग दर्शन और प्राणायाम की दी जा रही कड़े ट्रेनिंग
Next Article ओबरा में महीने भर चलने वाले बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ, वीरेंद्र योगी ने किया दीप प्रज्वलन

Related Posts

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.