Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पंडित लोकपति त्रिपाठी जी की 99 वीं जयंती आज उनके पैतृक आवास औरंगाबाद में ‌ मनाई गई।

Thursday, 14 May 2026, 19:52 IST

दहेज उत्पीड़न मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, गड़वार पुलिस की कार्रवाई

Thursday, 14 May 2026, 19:45 IST

घाघरा किनारे अवैध शराब पर मनियर पुलिस का बड़ा अभियान, 5000 लीटर लहन व भट्टियां नष्ट

Thursday, 14 May 2026, 19:44 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » काशी में पहली बार “Banaras Trophy 2026” का भव्य आयोजन, देशभर से जुटेंगे 100 से अधिक मुक्केबाज
वाराणसी

काशी में पहली बार “Banaras Trophy 2026” का भव्य आयोजन, देशभर से जुटेंगे 100 से अधिक मुक्केबाज

adminBy adminWednesday, 13 May 2026, 19:22 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

आध्यात्मिक नगरी काशी अब खेल जगत में भी एक नई पहचान बनाने जा रही है। Indian Amateur Boxing Federation (IABF) एवं International Boxing Association (IBA) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली “Banaras Trophy 2026 – Elite Men’s & Women’s Open Boxing Championship” का आयोजन आगामी 16 से 18 मई 2026 तक डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम, एम्फीथिएटर ग्राउंड, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में किया जाएगा।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पूज्य महाराज श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं प्रांतों से 100 से अधिक खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। यह प्रतियोगिता काशी के लिए ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगी, जहाँ युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं प्रोफेशनल बॉक्सिंग मंच तक पहुँचने का मार्ग प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेष रूप से चीफ प्रॉक्टर कार्यालय एवं एसोसिएशन की ओर से खेल आयोजन के बेहतर प्रबंधन हेतु व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर महंत एवं पूर्व चैंपियन बॉक्सर राकेश पांडेय ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं अत्यंत अभावों और गरीबी में खेला, लेकिन आज के खिलाड़ियों को बेहतर मंच, प्रोत्साहन और कैश प्राइज मनी जैसी सुविधाएँ मिल रही हैं, जो उनके भविष्य को नई दिशा देंगी।
वहीं संयुक्त सचिव आशुतोष ओझा ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र काशी में इस प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है। इससे पूर्वांचल सहित देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
प्रेस वार्ता में शशिप्रकाश सिंह, अरुण कुमार पांडेय, डॉ. के. एन. पांडेय एवं प्रेम जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने खेल प्रेमियों, युवाओं एवं काशीवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

Views: 11
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleगविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत काशी पहुंचे शंकराचार्य जी ने कहा कालनेमियों को पहचानना हिंदुओं के समक्ष बड़ी चुनौती
Next Article सोनभद्र बारातियों से भरी पिकअप पलटने से मचा कोहराम, देर रात घायलों को देखने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम चर्चित गौड़

Related Posts

पंडित लोकपति त्रिपाठी जी की 99 वीं जयंती आज उनके पैतृक आवास औरंगाबाद में ‌ मनाई गई।

Thursday, 14 May 2026, 19:52 IST

दहेज उत्पीड़न मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, गड़वार पुलिस की कार्रवाई

Thursday, 14 May 2026, 19:45 IST

घाघरा किनारे अवैध शराब पर मनियर पुलिस का बड़ा अभियान, 5000 लीटर लहन व भट्टियां नष्ट

Thursday, 14 May 2026, 19:44 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पंडित लोकपति त्रिपाठी जी की 99 वीं जयंती आज उनके पैतृक आवास औरंगाबाद में ‌ मनाई गई।

Thursday, 14 May 2026, 19:52 IST

दहेज उत्पीड़न मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, गड़वार पुलिस की कार्रवाई

Thursday, 14 May 2026, 19:45 IST

घाघरा किनारे अवैध शराब पर मनियर पुलिस का बड़ा अभियान, 5000 लीटर लहन व भट्टियां नष्ट

Thursday, 14 May 2026, 19:44 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.