गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल/पल्टा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 566/2026 के तहत धारा 109(1) एवं 115(2) बीएनएस में नामजद अभियुक्त अतुल यादव (26 वर्ष) पुत्र गंगासागर यादव निवासी फूलपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को 3 अगस्त 2026 को रजागंज चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील की कलछुल/पल्टा बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को लोटन इमली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमा थाना कोतवाली में पंजीकृत है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गाजीपुर: कोतवाली पुलिस ने नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल बरामद
Previous Articleसोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार
Related Posts
Add A Comment

