भदोही:गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत बातचीत में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि नगर के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना तथा जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने अभी-अभी पदभार ग्रहण किया है और नगर पालिका परिषद की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के बिष्णु पांडे ,विनोद सिंह,अचल श्रीवास्तव,आशीष यादव,रीना तिवारी, सुशीला ,तारा आदि कर्मचारियों ने नई अधिशासी अधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
गोपीगंज नगर पालिका परिषद की नई अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने संभाला कार्यभार, विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
Previous Articleयूनियन बैंक ऑफ इंडिया का MSME आउटरीच कार्यक्रम सम्पन्न
Related Posts
Add A Comment

