अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौतम सेवा फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में विशेष योग शिविर आयोजित :-
दृष्टि उजागर संवाददाता गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, गाजीपुर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया । गौतम सेवा फाउंडेशन (एन.जी.ओ.) एवं क्रीड़ा भारती, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में एकेडमी से जुड़े ताइक्वांडो एवं बॉक्सिंग के कुल 115 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया ।
शिविर में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया । इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और शारीरिक फिटनेस के लिए योग के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई ।
संस्था के सचिव एवं गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि एकेडमी के खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण के साथ प्रतिदिन योग एवं व्यायाम का अभ्यास करते हैं । उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा आत्मिक रूप से सशक्त बनाती है । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर आयोजित करने का उद्देश्य खिलाड़ियों एवं समाज के अन्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है ।
उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर में खिलाड़ियों के अतिरिक्त संस्था के सदस्यगणों ने भी सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गोपेश पांडेय, अवधेश सिंह ‘गुड्डू’, रविंद्र राम, क्रीड़ा भारती के जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सचिन सिंह, सुनील यादव, विशाल कुमार, सम्राट निषाद, खुशी मोदनवाल, अल्का मौर्या, स्तुति चौहान, सीखा सिंह, मनोज राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

