(गाजीपुर) थाना क्षेत्र अंतर्गत में वीरपुर गांव में बुधवार 9:30 बजे सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने पिता को खाना देने जा रहे 22 वर्षीय युवक अजय यादव की घात लगाए बैठे एक दर्जन हमलावरों ने चाकू ,व लाठी-डंडे, व मार कर निर्मल हत्या कर दिया। हमला कर बेरहमी से मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी पुलिस बल तैनात है अनुसार, वीरपुर निवासी श्रीकांत यादव का 22 वर्षीय पुत्र अजय यादव बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे रोज की तरह अपने घर से साइकिल पर खाना और पशुओं के लिए धोवन लेकर निकला था। वह गांव के बाहर सेमरी डेरवा पर मौजूद अपने पिता के पास जा रहा था।
जैसे ही अजय रास्ते में ‘कोट’ के पास 9:30. बजे पहुंचा, वहां पहले से ही घात लगाए बैठे एक दर्जन की संख्या में हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। हमलावर चाकू, लाठी- डंडे, व राड से लैस होकर अजय यादव पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिये |
हमलावरों ने अजय की गर्दन पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके हाथ, पैर और सिर पर भी गंभीर चोटें आईं है | इसी दौरान डेरे से लौट रहे अजय के चाचा रमायन यादव ने जब अपने भतीजे को खून से लथपथ देखा, तो उन्होंने शोर मचाया।
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण और परिवार के अन्य लोग (राकेश यादव, पवन यादव आदि) दौड़े, जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। परिजन तुरंत अजय को लेकर गांव के ही डॉ. प्रदीप शर्मा के अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गये |वारदात की जांच पड़ताल शुरू कर दिए |
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिस बताई जा रही है। इससे पहले भी दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को अजय की कुछ लोगों द्वारा पिटाई कर दी गई थी, जिसके संबंध में थाने में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
मृतक अजय यादव दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई नितीश कुमार बाहर रहकर काम करता है, जबकि अजय यादव पिता श्रीकांत यादव के साथ खेती-बारी में हाथ बटाने का काम करते थे । अजय की मौत की खबर सुनते ही उसकी माता रीता देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है |
इस सम्बन्ध थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया”शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल पीड़ित परिवार की तरफ से अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

