Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » चोपन पुलिस व डायल 112 की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा आधी रात को ढाबे के पास मिलीं लापता दो नाबालिग छात्राएं, सकुशल बरामद
सोनभद्र

चोपन पुलिस व डायल 112 की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा आधी रात को ढाबे के पास मिलीं लापता दो नाबालिग छात्राएं, सकुशल बरामद

adminBy adminSunday, 17 May 2026, 19:08 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

चोपन (सोनभद्र) 17 मई 2026 सोनभद्र जनपद की चोपन पुलिस और यूपी डायल 112 (PRB) की सजगता व त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा अनहोना हादसा होने से टल गया। आधी रात को गश्त के दौरान पीआरबी जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घर से लापता दो नाबालिग स्कूली छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस महकमे के इस सराहनीय और मानवीय कार्य की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चोपन थाने की पीआरबी संख्या 1070 अपने निर्धारित रूट पर रोजाना की भांति रात्रि गश्त पर थी। पीआरबी वाहन बग्घानाला की तरफ बढ़ रहा था कि तभी रात के लगभग 1:00 बजे जवानों की नजर विश्वनाथ ढाबा के समीप पड़ी। जवानों ने देखा कि घने अंधेरे और सन्नाटे के बीच दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में वहां खड़ी थीं। चौंकाने वाली बात यह थी कि इतनी रात को भी दोनों किशोरियां स्कूल यूनिफॉर्म (पोशाक) में थीं और उनके पास उनके स्कूल बैग भी थे। माहौल को भांपते हुए पीआरबी पर तैनात मुख्य आरक्षी (दीवान) नागेंद्र कुमार पटेल और आरक्षी सुनील कुमार गोंड ने बिना देर किए गाड़ी रुकवाई और बच्चियों के पास पहुंचे। रात के सन्नाटे में खाकी को देखकर दोनों किशोरियां बुरी तरह डरी हुई थीं और शुरुआत में कुछ भी बताने से कतरा रही थीं। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पीआरबी जवानों ने तुरंत इसकी सूचना चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर दोनों बच्चियों को पूरी सुरक्षा के साथ तत्काल चोपन थाने लाया गया।
चोपन थाने में महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बच्चियों को ढांढस बंधाया, उन्हें पानी पिलाया और विश्वास में लेकर बेहद प्यार से पूछताछ की। पुलिस के अपनत्व भरे व्यवहार के बाद बच्चियों का डर दूर हुआ और उन्होंने सच उगल दिया। दोनों किशोरियां सोनभद्र के ही राबर्टसगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और अपने घर से लापता थीं। बच्चियों के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने राबर्टसगंज कोतवाली में पहले ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी।
चोपन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना तत्काल कोतवाली राबर्टसगंज पुलिस को दी। इसके बाद राबर्टसगंज पुलिस और बच्चियों के परिजनों को चोपन बुलाया गया। आवश्यक कानूनी और वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों को उनके रोते-बिलखते परिजनों की देखरेख में सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। अपनी लाडलियों को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस टीम का बार-बार आभार जताया। यदि समय रहते चोपन पुलिस और डायल 112 की टीम हाइवे पर सजग न होती, तो आधी रात को इन मासूम बच्चियों के साथ कोई भी गंभीर या अप्रिय घटना घट सकती थी। पुलिस की इस तत्परता ने न केवल दो जिंदगियों को सुरक्षित बचाया बल्कि दो परिवारों को उजड़ने से भी बचा लिया। इस शानदार सफलता और मानवीय चेहरे के लिए स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने चोपन पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

Views: 96
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleरेणुकूट और ओबरा में पतंजलि के योग शिविरों का आगाज़ बच्चों को सिखाए जा रहे योग, संस्कार और एकाग्रता के गुर
Next Article ओबरा नगर पंचायत मामला गरमाया मुख्यमंत्री कार्यालय संज्ञान के बाद जांच तेज शासन सक्रिय

Related Posts

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.