चोपन/सोनभद्र। (अजीत प्रताप सिंह) सावन के पावन सोमवार को सोनभद्र का चोपन नगर पूरी तरह से भगवान आशुतोष की भक्ति में सराबोर नजर आया। महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में सोन नदी के पवित्र तट से हजारों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों समेत भारी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों और हर-हर महादेव, बोल बम-कांवरिया बम के गगनभेदी जयकारों से चोपन से लेकर डाला तक का संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं ने डाला स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।कांवड़ यात्रा की शुरुआत सोन नदी तट पर वैदिक पूजन और जल भरने के साथ हुई। यात्रा के दौरान डीजे की धुनों पर युवा और महिला श्रद्धालु हाथों में तिरंगा व शिव ध्वज थामे झूमते नजर आए। चोपन नगर से लेकर डाला तक मार्ग में स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस बार की कांवड़ यात्रा में हिंदू महासंघ सोनभद्र किन्नर महाप्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महंत राधानंद गिरी के नेतृत्व में तथा विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य शिव कुमार (पहाड़ी बाबा) व उनकी टीम (पलक, ज्योति, रानी, छोटी, रिंकू, शिवा, अनिल, जयप्रकाश, राहुल शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह आदि) ने सहभागिता की, जिससे यात्रा का आकर्षण और बढ़ गया। और श्रद्धालुओं के लिए एप्पल जूस और पानी का वितरण भारी मात्रा में किया गया और जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी ने सभी कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और समिति अध्यक्ष को फल-फूल भेंट कर सनातन धर्म की अलख जगाने हेतु शुभकामनाएं दीं। कांवड़ियों की सुविधा और जलपान के लिए यात्रा मार्ग पर करीब 15 से 16 स्थानों पर स्टॉल लगाए गए थे। प्रीतनगर में नि:शुल्क सेवा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल व उनकी टीम (रवि सोनी, कृष्णा सिंह, दीपू सिंह, हरिओम साहनी, सोनू जायसवाल, गोरखनाथ गुप्ता, कृष्ण मोदनवाल, विक्रम सिंह, अंकित विश्वकर्मा) की ओर से नि:शुल्क फल व शरबत वितरित किया गया। धर्मेंद्र जायसवाल की सेवा भावना को देखते हुए समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य बाजार में नर सेवा नारायण सेवा मुख्य बाजार में आयोजित शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और ECRKU यूनियन के सचिव उमेश सिंह उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को जलपान कराया। डाला क्षेत्र में स्टॉल हर-हर महादेव कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में शिवभक्तों को ठंडा शरबत व फलाहार वितरित किया गया। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए चोपन कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह अपनी टीम के साथ लगातार चोपन नगर में गश्त करते रहे। वहीं, वैष्णो मंदिर ओवरब्रिज के समीप डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी ने हमराहियों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। यात्रा के सफल समापन पर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी नगरवासियों, समाजसेवियों और पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष यात्रा को और भी भव्य रूप देने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की अटूट आस्था की सराहना करते हुए सोन नदी घाट की व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने नगर पंचायत और जिला प्रशासन से मांग की कि बरसात के मौसम में नदी के बढ़ते जलस्तर और घाटों पर बनी फिसलन को देखते हुए पक्की बैरिकेडिंग कराई जाए तथा साफ-सफाई के कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में महादेव सेवा समिति के अनूप गुप्ता, नूरु शुक्ला, संदीप चौरसिया, संतोष गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, आदित्य पांडेय, सोनू, अरविंद विश्वकर्मा, संजय निषाद, अंकेश अग्रहरि के अलावा समाजसेवी राजा मिश्रा, श्यामाचरण गिरी, पप्पू गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पहाड़ी बाबा, राहुल शर्मा, आशीष सिंह, रोहित अग्रवाल, मनोज चौबे, संदीप मिश्रा, अंशु पटेल, अनिल जायसवाल, गगन मोदनवाल, विनीत पांडेय, प्रशांत पाल, विकास जैन, गौतम भारद्वाज सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।
चोपन से डाला तक गूंजे हर-हर महादेव’ के जयकारे हजारों शिवभक्तों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, अचलेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
Related Posts
Add A Comment

