बलिया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, 15 जून को वादी द्वारा थाना कोतवाली में तहरीर दी गई थी कि 13 जून की रात घर के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में मुकदमा संख्या 217/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान 16 जून को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त एवं विवेचना के क्रम में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग गांधी नगर के पास से प्रकाश में आए अभियुक्त राज किशोर यादव उर्फ नान्हक यादव पुत्र बच्चा यादव, निवासी पिपरा थाना दुबहड़, जनपद बलिया (उम्र करीब 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल ग्लैमर (नंबर UP60Z7915) बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

