(गाजीपुर), 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सत्यापन अभियान के तहत “बूथ अध्यक्ष सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में जखनिया विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन माता तेतरा देवी सच्चिदानंद महाविद्यालय, अलीपुर मदरा में आयोजित होगा।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं, बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति, मंच संचालन, स्वागत, बैठने की व्यवस्था तथा संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला मंत्री हंसराज राजभर, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, अशोक चौहान, नारायण गुप्ता, कार्यक्रम व्यवस्थापक एवं विद्यालय के निदेशक/प्रधान प्रतिनिधि झुन्ना सिंह, राम अवतार मौर्य, डेविड जी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि इस बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में चंदौली के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
बैठक के अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जखनिया में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कल, तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
Next Article डीएम ने बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश
Related Posts
Add A Comment

