भदोही पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन व श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं बिछड़े दम्पतियों को पुनः एकजुट करने हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माह जून-2026 के दौरान परिवार परामर्श केन्द्र भदोही द्वारा कुल 07 बिछड़े दम्पतियों के मध्य आपसी सुलह-समझौता कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया। इन मामलों में आवेदिकाओं द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध पारिवारिक विवाद संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे, जिन पर दोनों पक्षों को नोटिस एवं मोबाइल फोन के माध्यम से सूचित कर परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाया गया।परिवार परामर्श केन्द्र की टीम द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए धैर्यपूर्वक काउंसलिंग की गई तथा आपसी संवाद स्थापित कर मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया गया। अथक प्रयासों के फलस्वरूप दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के अपनी पूर्व की गलतफहमियों एवं विवादों को भुलाकर नए सिरे से पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहने की सहमति व्यक्त की।
परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा टूटते हुए रिश्तों को पुनः जोड़ते हुए दम्पतियों की विदाई कराई गई, जिससे न केवल परिवारों में खुशियाँ लौटीं बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को भी नई दिशा मिली।
कार्यवाही के दौरान उपस्थित पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह , मु0आ0 विद्यानंद सिंह , म0मु0आ0 कुमारी अंजनी , म0आ0 प्रीति यादव , म0आ0 ममता चौहान , म0आ0 नेहा सिंह व का0 विवेक कुमार
“टूटते रिश्तों को मिला नया जीवन, परिवार परामर्श केन्द्र ने 07 दम्पतियों को फिर से मिलाया”_
Related Posts
Add A Comment

