Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |
सोनभद्र

डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |

adminBy adminMonday, 27 July 2026, 21:19 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रेणुकूट (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी एवं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह (पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को थाईलैंड के पटाया शहर के लिए रवाना हो गए। रवि सिंह 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में पुरुष वर्ग अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के लगभग 30 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे रवि सिंह पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का गौरव बढ़ा चुके हैं। उन्होंने यूरोप के देश रोमानिया में रजत (सिल्वर) पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके अलावा नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण (गोल्ड) पदक जीतकर भी भारत का तिरंगा बुलंद किया उनकी इन उपलब्धियों ने उन्हें देश के उभरते हुए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में एक विशेष पहचान दिलाई है। रवि सिंह की इस उपलब्धि से न केवल रेणुकूट, बल्कि पूरे जनपद सोनभद्र और उत्तर प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा हिण्डालको परिवार ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की है। थाईलैंड रवाना होने से पहले रवि सिंह ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व का विषय है। देश के लिए खेलने का अवसर मिलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मैं पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ खेलते हुए अपने देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करूंगा।” रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु एवं अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, संस्कार और आशीर्वाद ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। रवि सिंह के थाईलैंड रवाना होने पर सोनभद्र के जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नमिता शरण ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की कामना की। वहीं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा तथा बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी रवि सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वर्णिम सफलता की शुभकामनाएँ दीं। रवि सिंह की यह उपलब्धि जनपद सोनभद्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अब एक बार फिर पूरे जिले और देशवासियों की निगाहें थाईलैंड में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहाँ सभी को उम्मीद है कि रवि सिंह एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतेंगे और देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे।

Views: 4
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
Next Article सोनभद्र बभनी में पतंजलि योगपीठ की अहम बैठक संपन्न योग शिक्षकों के प्रशिक्षण और पौधारोपण अभियान पर बनी रणनीति

Related Posts

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.