दुद्धी/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों से संबंधित तीन नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों (NBW) के तहत अमल में लाई गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर निम्नलिखित तीन अभियुक्तों को दबोचा जयप्रकाश, पुत्र दुःखी निवासी कस्बा दुम्हान, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। संबंधित मामला मु0नं0-830/2007, धारा 427 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), 506 (क्रिमिनल इंटिमिडेशन) भारतीय दंड संहिता (IPC)।
जगजीवन, पुत्र अनन्त प्रसाद, निवासी कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। संबंधित मामला मु0नं0-2456/2018, धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504, 506 भारतीय दंड संहिता (IPC)। विजय कुमार, पुत्र स्व० लक्ष्मण
निवासी रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
संबंधित मामला मु0नं0-1166/2020, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम। पकड़े गए तीनों अभियुक्त विभिन्न आपराधिक मुकदमों में कोर्ट में तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। दुद्धी पुलिस ने रविवार को त्वरित विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए तीनों को हिरासत में लिया और चिकित्सीय परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।सोनभद्र पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले और फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।
दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार 3 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

