स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा तरांव में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गाँव में दो दिन पहले ही लगाया गया नया ट्रांसफार्मर अचानक जल गया, जिससे पूरी बस्ती में अंधेरा छा गया है। इस भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
गाँव के लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा गाँव में नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय पुराने और खराब हो चुके ट्रांसफार्मर को ही किसी तरह से रिपेयर (मरम्मत) कर के भेज दिया जा रहा है। यही वजह है कि लोड पड़ते ही ट्रांसफार्मर महज दो दिन के भीतर दोबारा जल गया , पारा लगातार बढ़ने और उमस के कारण बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
पेयजल का संकट: बिजली न होने से नलकूप और वाटर पंप ठप पड़ गए हैं, जिससे पीने के पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और तरांव गाँव में जल्द से जल्द एक नया और क्षमता के अनुसार सही ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति बहाल की जाए।
दो दिन पहले लगा ट्रांसफार्मर फुंका, भीषण गर्मी में तरांव के ग्रामीण बेहाल
Related Posts
Add A Comment

