Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन संपन्न
सोनभद्र

पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन संपन्न

adminBy adminFriday, 29 May 2026, 18:30 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ओबरा, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि सोनभद्र की विभिन्न इकाइयों—भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, किसान समिति और युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। बारिश के सुहाने मौसम के बीच, प्रातःकालीन सत्र का आयोजन चिल्ड्रेन पार्क स्थित योग भवन में किया गया, जहां साधकों ने प्रकृति के सानिध्य में योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। शिविर के नौवें दिन योग साधकों और भावी योग शिक्षकों को शारीरिक व मानसिक आरोग्यता के लिए विभिन्न प्राणायामों और आसनों का गहन अभ्यास कराया गया। साधकों को भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, अग्निसार, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ और प्रणव ध्यान का क्रमवार अभ्यास कराया गया, जिससे शरीर में प्राण वायु का संचार बढ़ सके। वरिष्ठ योग साधक वीरेंद्र योगी जी के कुशल मार्गदर्शन में सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए सभी ने सूक्ष्म व्यायाम, चक्की आसन, कटिचक्रासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, शशकासन, पीटी (PT) और पादहस्तासन का अभ्यास किया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का मुख्य ध्येय ऐसे योग शिक्षकों का निर्माण करना है जो कर्मठ, पुरुषार्थी, चरित्रवान, निष्ठावान, संस्कारवान, गुणवान, धैर्यवान और शीलवान हों। ये योगव्रती स्वयं को स्वस्थ रखते हुए समाज के हर वर्ग को योग से जोड़कर स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकें। इसी पावन उद्देश्य के साथ परम पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के निर्देशन में देश के प्रत्येक गांव और जिला मुख्यालय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान 29 मई को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन भी हुआ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम सिंह जी के शिविर में आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रभारी (भारत स्वाभिमान, सोनभद्र) वीरेंद्र योगी जी एवं ओबरा प्रभारी नरेंद्र सिंह जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ओबरा प्रभारी नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक लालजी, देवेश सिंह, बबलू प्रजापति, राम लखन, केशव सहित भारी संख्या में पुरुष साधक और मंजू देवी व अन्य महिला साधिकाएं उपस्थित रहीं। सुनीता दीदी (राज्य प्रभारी) रीना दीदी (मंडल प्रभारी) ममता दीदी व अनीता दीदी (जिला प्रभारी, सोनभद्र) प्रांजलि श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी) इस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से हो रहे आयोजनों से पूरे सोनभद्र जनपद में योग की एक नई लहर दौड़ गई है, जो आने वाले समय में समाज को स्वस्थ और संस्कारवान बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Views: 14
crime helth latest news news Politics up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleपलानी प्रीमियर लीग क्रिकेट टुर्नामेंट प्रतियोगिता में अख्तियारपुर विजयी
Next Article जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राबर्ट्सगंज स्थित बाल गृह (बालिका) का औचक निरीक्षण

Related Posts

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.