दुबहड़, बलिया, 3 जून। थाना दुबहड़ पुलिस ने पुलिस वाहन के साथ अनधिकृत रूप से रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक पीआरवी वाहन के ऊपर चढ़कर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा था। जांच में पता चला कि वीडियो थाना दुबहड़ क्षेत्र की पीआरवी-5420 पर बनाया गया था।
सोशल मीडिया सामग्री और स्थानीय जांच के आधार पर रील बनाने वाले युवक की पहचान नीरज राम पुत्र मन्नू राम निवासी नगवां, थाना दुबहड़ के रूप में हुई। मामले में पीआरवी-5420 पर तैनात आरक्षी मन्नू कुमार की तहरीर पर थाना दुबहड़ में मुकदमा संख्या 51/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त नीरज राम को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तथा धारा 107/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थानाध्यक्ष दुबहड़ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने लोगों से सरकारी संपत्तियों एवं पुलिस वाहनों का सम्मान करने तथा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए ऐसे कृत्यों से बचने की अपील की है।
Related Posts
Add A Comment

