दृष्टि उजागर संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर)। ग्राम पंचायत लोचाइन स्थित पंचायत भवन परिसर में रोजा संस्थान वाराणसी के तत्वावधान में प्रवासी मजदूरों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों को लेबर कार्ड, सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षित पलायन के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रशासक सर्वजीत कुमार राम ने मजदूरों से लेबर कार्ड बनवाने की अपील करते हुए बताया कि इससे दुर्घटना बीमा, आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है। फील्ड ऑफिसर चंद्रशेखर बिन्द ने सुरक्षित पलायन पर जोर देते हुए श्रमिकों को किसी एजेंट या ठेकेदार के झांसे में न आने तथा कार्यस्थल की पूरी जानकारी लेकर ही बाहर जाने की सलाह दी।
शिविर में बाल श्रम और बाल विवाह के प्रति भी जागरूक किया गया तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की गई। निर्मला देवी ने महिलाओं एवं मजदूर परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीसी हरिकिशन राम, राजूराम, निरंजन गौड़, गोपाल यादव, शामनाथ राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous Articleदेवकली ब्लॉक में विकास मेला एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित
Related Posts
Add A Comment

