दृष्टि उजागर ब्यूरो पुनित त्रिपाठी देवकली (गाजीपुर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर चल रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को देवकली विकास खंड परिसर में विकास मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता और लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।


