दृष्टि उजागर ब्यूरो पुनित त्रिपाठी बहरियाबाद (गाजीपुर)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बहरियाबाद थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने की।
थानाध्यक्ष ने ताजियेदारों एवं संभ्रांत नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी नया कार्य नहीं किया जाएगा तथा जुलूस निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाले जाएं। उन्होंने शरारती तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
बैठक में बहरियाबाद कस्बा सहित दरगाह, मलिकनगांव, पलिवार और देईपुर आदि गांवों में स्थापित होने वाले ताजियों एवं जुलूस मार्गों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जुलूस मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुन्तजिर इमाम, शहंशाह, शमीमुलवरा, सलीम अंसारी, अब्दुल खालिक, हाजी फरीद, नेसार फैज, अबरार अंसारी, शारिब, एनाम अख्तर, अनवर हसन, मुश्ताक अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment

