चितबड़ागांव, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर अभियुक्त सुनील कुमार सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी ग्राम सुजायत, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया को उसके गांव के पास स्थित सड़क से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना फेफना में मु. नं. 3842/08, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव एवं कांस्टेबल सागर गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही।
बलिया: चितबड़ागांव पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

