बांसडीहरोड, बलिया। थाना बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाछी एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को वादिनी ने थाना बांसडीहरोड पर तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी बाछी घर के बाहर बांधी थी, जिसे रात में अज्ञात चोर उठा ले गए। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0098/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
इसी क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम छाता रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त रजनीश कुमार पासी पुत्र स्व. सुरेन्द्र पासी निवासी तीखमपुर परिखरा थाना बांसडीह रोड, बलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिकअप वाहन संख्या UP60T5964 में लदी चोरी की गई बाछी बरामद की।
बरामद पिकअप वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 307(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल नितीश बच्चन, कांस्टेबल रमेश मिश्रा एवं कांस्टेबल धीरज यादव शामिल रहे।
बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी की बाछी के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Previous Articleसुखपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

